- Hindi News »
- Entertainment »
- Nidhi Dutta On Border 2 Sunny Deol Film Producer Says It Will Be Like Border
Nidhi Dutta on Border 2: बॉर्डर से कितनी अलग होगी बॉर्डर 2, निधि दत्ता ने इसे बताया सनी देओल की फ्रेंचाइजी
- Written By: अनिल सिंह
Nidhi Dutta on Border 2: सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर वरुण धवन ने शूटिंग सेट से तस्वीर भी जारी की थी।

बॉर्डर से कितनी अलग होगी बॉर्डर 2, निधि दत्ता ने इसे बताया सनी देओल की फ्रेंचाइजी
मुंबई: सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म बॉर्डर 2 की शूटिंग की शुरुआत हो चुकी है। बॉर्डर 2, फिल्म बॉर्डर से कितनी अलग होगी इसके बारे में निधि दत्ता ने खुलकर बात की है और निधि दत्ता ने इसे अपनी कम और सनी देओल की फ्रेंचाइजी ज्यादा बताया है। बॉर्डर 2 फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उस्ताह देखने को मिल रहा है। हर कोई फिल्म से जुड़ी जानकारी पाना चाहता है।
स्क्रीन को दिए गए इंटरव्यू में निधि दत्ता ने बताया कि यह फिल्म बॉर्डर की ही तरह बनाई जा रही है। जितनी मेहनत उस समय की गई थी वैसे ही इस बार भी किया जा रहा है। जिस तरह से दर्शकों ने बॉर्डर फिल्म को पसंद किया था उन्हें पूरी उम्मीद है की बॉर्डर 2 को भी दर्शक पसंद करेंगे। इतना ही नहीं निधि दत्ता ने यह भी कहा कि वह अपने आप को खुशनसीब मानती है कि वह जेपी दत्ता की बेटी हैं और उन्हें इस तरह की कहानी पर काम करने का मौका मिला और वह ऐसा करने में सक्षम हो पाई हैं।
ये भी पढ़ें- श्रीदेवी को देखना चाहते थे जज इसलिए कोर्ट में लगवाई हाजरी! सीनियर एडवोकेट ने किया खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
Bobby Deol ने खोला सनी देओल की दमदार फिटनेस का राज, बोले- जवानी में दूध और लस्सी का खूब करते थे सेवन
Navabharat Nishanebaaz: अपनी लिमिट लांघते पैपराजी, सलमान की सही है नाराजगी
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
Gabru Update: गबरू की रिलीज फिर टली, मई में नहीं आएंगी सनी देओल की फिल्म, अब नई डेट पर सस्पेंस
निधि दत्ता से जब पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म को बनाते समय कोई प्रेशर महसूस कर रही हैं, तो उन्होंने कहा कि प्रेशर शब्द का इस्तेमाल मैं नहीं करूंगी। मैं इसे जिम्मेदारी कहूंगी, मुझे लगता है कि ऐसा करने में सक्षम होना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और यह लोगों का आशीर्वाद है कि मैं इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हूं। आपको बता दें कि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की कहानी पर बॉर्डर फिल्म को बनाया गया था। इसे जेपी दत्ता ने बनाया था। फिल्म को देशभर में लोगों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म आज भी देशभक्त की भावना जगाने में पूरी तरह से कामयाब है।
Nidhi dutta on border 2 sunny deol film producer says it will be like border
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha: केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, जनहित के मुद्दों पर निकाला विशाल मोर्चा
Jun 04, 2026 | 11:51 PMलखनऊ में बनेगा BJP का आलीशान 6 मंजिला मुख्यालय, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर; जानिए क्या है मेगा प्लान
Jun 04, 2026 | 11:28 PMनोएडा में तेज हवाओं और बारिश का कहर, कई इलाकों में भारी नुकसान; सड़कों पर गिरे पेड़
Jun 04, 2026 | 11:24 PMजितनी जल्दी खत्म हो उतना बेहतर…दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर हमला, कहा- बंगाल की सबसे बड़ी समस्या थी टीएमसी
Jun 04, 2026 | 11:21 PMAssam Cabinet Expansion: हिमंत सरकार के मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
Jun 04, 2026 | 11:14 PMसरकारी डॉक्टर ने ₹8000 में जोड़ी हड्डी, बाकी पैसे ना मिलने पर दोबारा तोड़ी, UP के मुजफ्फरनगर का मामला
Jun 04, 2026 | 11:13 PMममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM
बचाने कोई नहीं आया…मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड का खौफनाक सच, चश्मदीदों ने बताई पूरी घटना- VIDEO
Jun 04, 2026 | 01:39 PM














