Saturday Box Office Collection: ‘द केरला स्टोरी 2’ ने मारी बाजी, ‘बॉर्डर 2’ और ‘ओ रोमियो’ का हाल हुआ बेहाल

Bollywood Film Collection Report 2026: शनिवार बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला स्टोरी 2’ ने धमाका किया और ‘ओ रोमियो’ व ‘बॉर्डर 2’ को पीछे छोड़ दिया। द केरला स्टोरी 2 ने 4.65 करोड़ की कमाई की।
Saturday Box Office Collection of The Kerala Story 2 Border 2 O Romeo
शनिवार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Saturday Box Office Report: शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई ने दर्शकों को उत्साहित किया। हाल ही में रिलीज हुई ‘द केरला स्टोरी 2’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं बॉर्डर 2 से लेकर मर्दानी 3 तक अभी भी थिएटर में लगी है। आइए जानते हैं शनिवार को फिल्मों के कलेक्शन का हाल।

द केरला स्टोरी 2 का टोटल कलेक्शन

हाल ही में रिलीज़ हुई ‘द केरला स्टोरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 75 लाख का कलेक्शन किया था, लेकिन शनिवार को इसका कलेक्शन 4.65 करोड़ तक पहुंच गया। कुल मिलाकर, अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 5.40 करोड़ हो गया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिती भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म विवादों में भी रही, लेकिन दर्शकों ने इसे थिएटर में अच्छा रिस्पॉन्स दिया।

ओ रोमियो और बॉर्डर 2 का हाल

शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘ओ रोमियो’ को भी औसत प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म के 16वें दिन की कमाई 1.3 करोड़ रही। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 64 करोड़ और दुनियाभर में 99.55 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म में तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। ‘बॉर्डर 2’ ने 37वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 लाख की कमाई की। फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 327.35 करोड़ हो गया है और दुनियाभर में यह 447.5 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ हैं और इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है।

मर्दानी 3 और दो दीवाने सहर में की कमाई

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने 30वें दिन 30 लाख रुपये कमाए। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 49.1 करोड़ है और दुनियाभर में कमाई 72.94 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ ने शनिवार को 27 लाख की कमाई की। टोटल कलेक्शन अब 6.65 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

तापसी पन्नू की अस्सी का अच्छा रिस्पॉन्स

तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘अस्सी’ ने शनिवार को 59 लाख की कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 7.99 करोड़ है। फिल्म अपने कंटेंट की वजह से काफी चर्चा में रही और दर्शकों ने इसे देखने का अच्छा रिस्पॉन्स दिया। इस शनिवार बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला स्टोरी 2’ ने बाकी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि बड़े बजट की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और ‘ओ रोमियो’ भी औसत प्रदर्शन करती नजर आईं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com