भारतीय संस्कृति की उड़ा रही धज्जियां, नेहा कक्कड़ के कैंडी शाॅप गाने पर भड़के लोग

Candy Shop Song: नेहा कक्कड़ का नया गाना 'कैंडी शॉप' विवादों में। अश्लील डांस स्टेप्स पर लोग भड़के, उनपर भारतीय संस्कृति को खराब करने का आरोप लगा। टोनी कक्कड़ भी निशाने पर।
Neha Kakkar song Candy Shop sparks controversy
नेहा कक्कड़ के 'कैंडी शॉप' गाने पर बवाल!
Published on: 
Updated on: 

Neha Kakkar Candy Shop Controversy: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का नया गाना 'लॉलीपॉप... कैंडी शॉप' रिलीज़ होते ही विवादों में आ गया है। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त बवाल मचा हुआ है। यूज़र्स नेहा कक्कड़ के एक खास डांस स्टेप को अश्लील बता रहे हैं और उन पर देश की संस्कृति को खराब करने का गंभीर इल्ज़ाम लगा रहे हैं।

नेहा ने यह गाना अपने भाई टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर बनाया है, जिन्होंने इसे कंपोज़ करने के साथ-साथ म्यूज़िक और लिरिक्स भी दिए हैं। गाने में दोनों भाई-बहन नज़र भी आ रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का निशाना मुख्य रूप से नेहा कक्कड़ बनी हैं।

अश्लील डांस स्टेप पर निशाने पर नेहा

गाना रिलीज़ होने के कुछ ही देर बाद, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर नेहा कक्कड़ को उनके कुछ डांस मूव्स के लिए ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि नेहा और टोनी के गाने दिन-ब-दिन घटिया और बेशर्म होते जा रहे हैं। यूज़र्स ने नेहा कक्कड़ पर उनकी हरकत के लिए शर्म महसूस करने की बात कही।

यूजर्स का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर लोगों की कुछ प्रमुख प्रतिक्रियाएं यहां दी गई हैं। एक ट्विटर यूजर ने संस्कृति पर सवाल करते हुए गुस्से में लिखा कि ये नेहा धक्कड़ क्या करना चाहती है। भारतीय संस्कृति को किस दिशा में लेकर जा रही है। अब देश के युवा इससे क्या ही सीखेंगे। एक अन्य X यूजर ने कमेंट किया कि उनके गाने और वीडियो दिन-ब-दिन घटिया, बेशर्म, अजीब और शैतानी होते जा रहे हैं। एक अन्य यूजर ने गाने को 'बकवास' बताया और साथ ही उन पर नकली कोरियन बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया। यूज़र ने यह भी लिखा कि शादीशुदा औरतों को ऐसी बकवास करना बंद कर देना चाहिए।

टोनी कक्कड़ भी लपेटे में

गाना नेहा और टोनी दोनों ने गाया और प्रोड्यूस किया है, इसलिए टोनी कक्कड़ भी लोगों के निशाने पर हैं। हालांकि, मुख्य आलोचना नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप्स को लेकर है। यूज़र्स का कहना है कि जब कोई इंसान खुद ही ऐसी हरकत करता है, तो उसे ट्रोलिंग झेलनी ही पड़ती है। इस विवाद के बावजूद, यह देखना होगा कि नेहा कक्कड़ या टोनी कक्कड़ इस आलोचना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं।