-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Anupama Spoiler Baby Shower Insult
Anupama: अनुपमा को पीना होगा कड़वा घूंट, प्रार्थना के बेबी शावर में होगी घनघोर बेइज्जती
- Written By: अनिल सिंह
Anupama Spoiler: अनुपमा चॉल गिरने की खबर से अहमदाबाद वापस लौटी। प्रार्थना के बेबी शॉवर में उसकी बेइज्जती होगी। रजनी-पराग के करीब आने से वसुंधरा को ख्याति का घर टूटने का डर सताया।

कड़वा घूंट पीएगी अनुपमा, ईशानी को सबक सिखाने के बाद लौटी अहमदाबाद, रजनी-पराग के रिश्ते से वसुंधरा परेशान
Anupamaa Upcoming Twist: राजन शाही के सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी में एक बार फिर बड़ा मोड़ आने वाला है। एक तरफ जहां अनुपमा मुंबई में ईशानी और भारती के एक्स को सबक सिखाकर अपनी मजबूत छवि दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ उसकी दोस्त रजनी की एक चाल पूरे घर में हंगामा खड़ा करने वाली है। जल्द ही अनुपमा को कड़वा घूंट पीना पड़ेगा जब वह अहमदाबाद वापस लौटेगी।
हाल के एपिसोड्स में, अनुपमा ने ईशानी को तमीज में रहने की हिदायत दी थी और भारती के एक्स पर चाकू तानकर उसे सबक सिखाया था। लेकिन अब, जल्द ही अनुपमा के मुंबई वाले घर यानी चॉल पर आफत आने वाली है।
प्यार में टूटेगा भारती का भरोसा
सीरियल में जल्द ही दिखाया जाएगा कि भारती और वरुण की लव स्टोरी आगे बढ़ रही होगी। लेकिन इसी बीच, रजनी अनुपमा और चॉल के लोगों को नटिस थमा देगी कि चॉल गिरने वाली है। चॉल के गिरने की भनक लगते ही वरुण सबसे पहले रजनी को छोड़कर भाग जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं नास्तिक हूं’, जावेद अख्तर का पलटवार, इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले यूजर को दिया मुंहतोड़ जवाब
‘मैं गलत नहीं थी, फिर भी…भावुक हुईं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द
India’s Got Latent 2: लैंगिक भेदभाव के खिलाफ बोले समय रैना, फैंस ने कहा- यही है असली स्टैंड
सनी देओल ने ‘गदर’ या ‘बॉर्डर’ में किस फिल्म के लिए ली ज्यादा फीस, जानिए दोनों फिल्मों का दिलचस्प किस्सा
वरुण के भागने पर भारती को गहरा सदमा लगेगा और उसे यह समझ आ जाएगा कि उसने वरुण पर भरोसा करके बहुत बड़ी गलती कर दी। भारती को दोबारा प्यार करने पर अफसोस होने वाला है।
अनुपमा की अहमदाबाद वापसी और बेइज्जती
चॉल खाली करने की नौबत आते ही, अनुपमा वापस अहमदाबाद जाने का प्लान बनाएगी। वह रजनी के साथ फिर से अपने पुराने घर जाएगी। परी और ईशानी को भी अहमदाबाद वापस जाने का मौका मिलेगा। अहमदाबाद पहुंचकर, अनुपमा अपनी पुरानी दोस्त प्रार्थना के बेबी शॉवर में शामिल होगी।
ये भी पढ़ें- तान्या मित्तल संग रोमांटिक केमिस्ट्री पर अमल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से की खास गुजारिश
यही वह जगह होगी जहाँ अनुपमा को एक बार फिर से बेइज्जती का कड़वा घूंट पीना पड़ जाएगा। यह बेइज्जती कौन करेगा और किस वजह से होगी, यह देखना दिलचस्प होगा। प्रार्थना के बेबी शॉवर में रजनी और पराग का भी आमना-सामना होने वाला है।
रजनी-पराग के रिश्ते से वसुंधरा घबराई
प्रार्थना के बेबी शॉवर में पराग, रजनी को नजरअंदाज करने की कोशिश करेगा, लेकिन रजनी उसके आगे पीछे मंडराएगी। रजनी और पराग को साथ देखकर वसुंधरा की हालत खराब होने वाली है।
वसुंधरा को डर सताएगा कि कहीं रजनी की वजह से उसकी बेटी ख्याति का घर न टूट जाए। वसुंधरा का यह शक जल्द ही सच में बदल सकता है, क्योंकि ख्याति को भी शक होने लगेगा कि रजनी और पराग उससे कुछ छिपा रहे हैं। रजनी की एक छोटी सी गलती पराग की शादीशुदा जिंदगी को तबाह करने वाली है। ऐसे में, वसुंधरा जल्द ही रजनी को अपने घर से बाहर निकालने की कोशिश करेगी।
Anupama spoiler baby shower insult
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक केंद्र पर Re-NEET से 1133 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
Jun 21, 2026 | 09:09 PMवाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PMतमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PMISRO Internship 2026: सैटेलाइट और स्पेस टेक्नोलॉजी पर काम करने का मौका, 3 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन
Jun 21, 2026 | 08:55 PMमहाराष्ट्र में मानसून कमजोर, राज्य के अधिकांश जिलों में औसत से 80% कम बारिश
Jun 21, 2026 | 08:50 PMवाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PMनासिक में विकास के लिए उद्योग संगठनों का साथ; निमा और महाराष्ट्र चेंबर ने मिलकर काम करने का भरोसा जताया
Jun 21, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














