-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Bjp Leader Shehzad Poonawalla Mother Hit And Run Accident Pune Police Investigation
पुणे में BJP नेता शहजाद पूनावाला की मां का गंभीर एक्सीडेंट: SUV ने मारी जोरदार टक्कर, आरोपी फरार
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Shehzad Poonawalla Mother Accident: पुणे में एक तेज रफ्तार SUV ने बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला की मां को टक्कर मार दी। हादसे में उनका हिप टूट गया है और वह अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी सर्जरी हुई है।

शहजाद पूनावाला की मां के एक्सीडेंट की सीसीटीवी फुटेज, फोटो- सोशल मीडिया
Tehseen Poonawalla Social Media Post: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां पुणे में एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गई हैं। एक पेट्रोल पंप पर खड़ी उनकी मां को एक SUV ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
यह पूरी घटना पुणे के एक पेट्रोल पंप पर उस समय हुई जब वह वहां खड़ी थीं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि शहजाद की मां पेट्रोल पंप पर खड़ी होकर अपनी दाईं ओर देख रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक सफेद रंग की SUV अचानक बैक होने लगी। ड्राइवर ने बिना देखे तेजी से गाड़ी पीछे की, जिसने उन्हें सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह जमीन पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ने मानवीयता दिखाने के बजाय अपनी कार लेकर मौके से फरार होना बेहतर समझा।
गंभीर चोटें आने के चलते करनी पड़ी सर्जरी
इस दुर्घटना में पूनावाला की मां को गंभीर शारीरिक क्षति पहुंची है। शहजाद के भाई तहसीन पूनावाला ने इस मामले पर ताजा अपडेट साझा करते हुए बताया कि उनकी मां एक वरिष्ठ नागरिक हैं और इस उम्र में इस तरह की चोट बहुत पीड़ादायक है। हादसे के कारण उनके कूल्हे की हड्डी (Hip) टूट गई है, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सर्जरी की है। शहजाद पूनावाला ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उनकी माताजी की बहुत जल्द एक और बड़ी सर्जरी करनी पड़ेगी और उन्होंने जनता से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने की अपील की है।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
पुणे के 12 गांवों को दूषित पानी से मिलेगी राहत, 894 करोड़ की जलापूर्ति योजना पर काम तेज
Bhandara News: देहदान के इंतजार में भंडारा मेडिकल कॉलेज, रिसर्च के लिए नागपुर से लाने पड रहे शव
A few hours ago an extremely disgusting human being ran his car over my mother deliberately – leaving her seriously injured and ran away. She will be undergoing a surgery very soon. Kindly pray for her. My mother is one of the kindest & nicest human beings and for her to be… pic.twitter.com/WzWMXRPDC0 — Shehzad Jai Hind (Modi Ka Parivar) (@Shehzad_Ind) February 3, 2026
शहजाद पूनावाला ने लगाया ‘इरादतन हमले’ का आरोप
इस घटना ने पूनावाला परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है। शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस हादसे की जानकारी साझा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने दावा किया कि एक व्यक्ति ने ‘जानबूझकर’ उनकी मां को टक्कर मारी और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर मौके से भाग गया। उन्होंने भावुक होते हुए लिखा कि उनकी मां दुनिया के सबसे दयालु और अच्छे इंसानों में से एक हैं और इस उम्र में उनके साथ ऐसी घटना होना उन्हें अंदर तक कचोट रहा है। शहजाद ने पुणे पुलिस को टैग करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसे सख्त से सख्त सजा सुनिश्चित करने की मांग की है।
तहसीन पूनावाला ने शेयर किया वीडियो एविडेंस
शहजाद के भाई तहसीन पूनावाला ने भी इस घटना से जुड़े वीडियो एविडेंस सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के समय उनका एक सहयोगी कार के पास था, जिसने देखा कि आरोपी किस तरह उनकी मां को टक्कर मारकर भाग निकला। वीडियो में साफ तौर पर ड्राइवर की लापरवाही और संवेदनहीनता नजर आ रही है। तहसीन ने यह भी बताया कि परिवार इस समय अस्पताल में है और वे अपनी मां की देखभाल में जुटे हुए हैं।
WTF is going on ? My mom a senior citizen went for a drive with my driver and executive assistant & was waiting on the side while they were tanking up the gas in our car, someone just hit her (seems deliberate) and ran away ! Really wtf . @Shehzad_Ind @PuneCityPolice pic.twitter.com/rvR95r2u5l — Tehseen Poonawalla Official 🇮🇳 (@tehseenp) February 3, 2026
पुलिस की सीसीटीवी फुटेज पर नजर
पुणे पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों और तहसीन द्वारा साझा किए गए वीडियो के आधार पर फरार SUV और उसके मालिक की पहचान करने में जुटी है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह केवल लापरवाही का मामला था या इसके पीछे शहजाद पूनावाला के आरोपों के अनुसार कोई मंशा छिपी थी।
Bjp leader shehzad poonawalla mother hit and run accident pune police investigation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gadchiroli News: गड़चिरोली में ग्रामसभा के बोर्ड पर निजी कंपनी का लोगो, ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 03:46 PMधार में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर, 6 श्रद्धालुओं की मौत
Aug 09, 2026 | 03:46 PMSpider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
Aug 09, 2026 | 03:44 PMJPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज, MLA जयराम महतो ने किया एक दिन का निर्जला अनशन
Aug 09, 2026 | 03:42 PMसड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
Aug 09, 2026 | 03:39 PMदर्द में भी सुर नहीं भूले सोनू निगम, सर्जरी के दौरान गाया रफी साहब का ये गाना…
Aug 09, 2026 | 03:38 PMमथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 03:37 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












