-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Naseeruddin Shah Was Neither Good In Studies Nor Had A Hero Like Appearance
न पढ़ाई में थे तेज, न थी हीरो जैसी शक्ल, फिर भी नसीरुद्दीन शाह ने रचा इतिहास
- Written By: सोनाली झा
Naseeruddin Shah Birthday Special: नसीरुद्दीन शाह को न पढ़ाई में रुचि दिखाई, न हीरो जैसी शक्ल पाई, आज वह दिग्गज अभिनेता है। उन्हें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पद्मश्री-पद्मभूषण से नवाजा गया।

नसीरुद्दीन शाह (सौ.सोशल मीडिया)
Naseeruddin Shah Birthday: बॉलीवुड में ऐसे सितारे कम ही हुए हैं जिन्होंने अपनी काबिलियत से न सिर्फ पहचान बनाई, बल्कि अभिनय की दुनिया में एक मिसाल कायम की। नसीरुद्दीन शाह, जो आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, उन्हीं में से एक हैं। एक ऐसा कलाकार जिनकी न तो हीरो जैसी शक्ल थी, न पढ़ाई में कोई खास दिलचस्पी, लेकिन अभिनय की गहराई ने उन्हें ऐसा मुकाम दिलाया कि आज पूरी इंडस्ट्री उन्हें सलाम करती है।
20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्में नसीरुद्दीन शाह को बचपन से ही पढ़ाई में रुचि नहीं थी। उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पढ़ाई से बचने के लिए एक्टिंग की ओर मुड़े। उन्होंने ग्रेजुएशन अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से किया, लेकिन दिल तो मंच पर ही बस चुका था। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया और यहीं से असली कलाकार की शुरुआत हुई।
नसीरुद्दीन शाह की फिल्मी करियर
जब नसीरुद्दीन शाह ने फिल्मों में कदम रखा, तो कोई नहीं मानता था कि ये आदमी लीड रोल निभा सकता है। एक गर्लफ्रेंड ने यहां तक कह दिया था कि तुम्हारी शक्ल हीरो जैसी नहीं है। लेकिन किस्मत ने उनका साथ दिया। फिल्म ‘निशांत’ (1975) से डेब्यू करने वाले नसीर साहब ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘स्पर्श’, ‘आक्रोश’, ‘जाने भी दो यारों’ से लेकर ‘ए वेडनेसडे’ और ‘मकबूल’ जैसी फिल्मों में ऐसे किरदार निभाए जो सिनेमा प्रेमियों के ज़ेहन में आज भी जिंदा हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
तीन बार मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
नसीरुद्दीन शाह ने अभिनय के लिए उन्हें तीन बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया। यही नहीं, उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री और पद्मभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया। नसीरुद्दीन शाह सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सोच, एक स्कूल हैं, जिन्होंने साबित किया कि फिल्मी दुनिया में जगह पाने के लिए सिर्फ चेहरा नहीं, हुनर और आत्मविश्वास भी ज़रूरी होता है।
ये भी पढ़ें- सोनू सूद की सोसाइटी में घुसा सांप, अभिनेता ने समझदारी से किया रेस्क्यू
नसीरुद्दीन शाह ने विराट कोहली को कही थी ये बात
क्रिकेटर विराट कोहली को अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने घमड़ी बताते हुए सबसे खराब खिलाड़ी बता दिया। दरअसल, विराट कोहली से जब एक फैन ने पूछा कि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पसंद हैं तो विराट ने उसे देश छोड़ने की सलाह दे डाली। इस बात पर नसीरुद्दीन शाह ने विराट कोहली की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें सबसे खराब व्यवहार वाला खिलाड़ी बताया। नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि विराट कोहली न सिर्फ दुनिया के बेस्ट बैट्समैन हैं बल्कि दुनिया के सबसे खराब व्यवहार करने वाले खिलाड़ी भी हैं। उनकी क्रिकेटिंग क्षमता उनके घमंड और बुरे व्यवहार के आगे फीकी पड़ जाती है।
Naseeruddin shah was neither good in studies nor had a hero like appearance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














