-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rajesh Khanna Had Rejected Mr India Anil Kapoor Got A Superhit Film
राजेश खन्ना ने ठुकराई थी ‘मिस्टर इंडिया’, अनिल कपूर को दिला दी सुपरहिट फिल्म
- Written By: सोनाली झा
Rajesh Khanna had rejected Mr. India: मिस्टर इंडिया को पहले राजेश खन्ना के लिए लिखा गया था, लेकिन उन्होंने स्क्रीन पर अदृश्य रहने वाले किरदार में रुचि नहीं दिखाई और फिल्म ठुकरा दी।

राजेश खन्ना और अनिल कपूर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Anil Kapoor Mr. India: बॉलीवुड में अक्सर फिल्मों की किस्मत उनके कलाकारों से जुड़ी होती है। कभी-कभी जो फिल्में एक अभिनेता ठुकरा देता है, वही किसी दूसरे के करियर की मील का पत्थर बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ 1987 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ के साथ। यह फिल्म आज भी क्लासिक मानी जाती है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसकी पहली पसंद अनिल कपूर नहीं बल्कि सुपरस्टार राजेश खन्ना थे।
राजेश खन्ना ने हिंदी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है, अपने करियर में लगातार 17 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बना चुके थे। 80 के दशक में जब निर्माता बोनी कपूर और निर्देशक शेखर कपूर ‘मिस्टर इंडिया’ पर काम कर रहे थे, तब इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने खास तौर पर राजेश खन्ना के लिए लिखी थी। फिल्म का कॉन्सेप्ट एक आम आदमी का था जो एक खास घड़ी के जरिए अदृश्य हो सकता है और समाज के दुश्मनों से लड़ता है।
राजेश खन्ना ठुकराई थी फिल्म
लेकिन जब ये कहानी राजेश खन्ना को सुनाई गई, तो उन्होंने इस पर खास रुचि नहीं दिखाई। उनका मानना था कि दर्शकों को एक ऐसे हीरो से कैसे जुड़ाव होगा जो आधा समय पर्दे पर ही नहीं होगा। इसी सोच के चलते उन्होंने यह फिल्म रिजेक्ट कर दी। इसके बाद यह स्क्रिप्ट अमिताभ बच्चन के पास गई, लेकिन उन्होंने भी लगभग यही कारण बताते हुए फिल्म करने से मना कर दिया। अंततः ये रोल अनिल कपूर के पास पहुंचा और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
कियारा-नयनतारा के बीच संजीदा शेख ने मारी बाजी! ‘टॉक्सिक’ ट्रेलर में किलर लुक ने लूटी महफिल
कोई मिल गया से साउथ फिल्मों तक बनाई पहचान, निजी जिंदगी ने बटोरी सुर्खियां, ऐसी रही हंसिका मोटवानी की जर्नी
सतलुज विवाद पर जिमी शेरगिल का बड़ा बयान, बोले- ऐसी फिल्में छिपे सच सामने लाती हैं, इसलिए मुश्किल में पड़ती हैं
यश की टॉक्सिक में सिर्फ एक्शन नहीं, डायलॉग्स भी हैं जबरदस्त, कियारा आडवाणी की एंट्री के साथ बढ़ा सस्पेंस
अनिल कपूर-श्रीदेवी की कैमिस्ट्री
फिल्म में अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी थीं, जिनकी कैमिस्ट्री को खूब सराहा गया। अमरीश पुरी के ‘मोगैम्बो’ वाले किरदार ने भी फिल्म को कालजयी बना दिया। महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज भी जब ‘मिस्टर इंडिया’ की बात होती है तो लोग अनिल कपूर और श्रीदेवी की शानदार परफॉर्मेंस को याद करते हैं। लेकिन यह जानकर हैरानी होती है कि अगर राजेश खन्ना या अमिताभ बच्चन फिल्म के लिए हामी भर देते, तो शायद ये फिल्म और इसका इतिहास कुछ और होता।
ये भी पढ़ें- धुरंधर से पहले रणवीर सिंह की डैशिंग एंट्री, सोशल मीडिया पर छाया ऑल ब्लैक लुक
मिस्टर इंडिया की कहानी
मिस्टर इंडिया 1987 में रिलीज हुई एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसे शेखर कपूर ने निर्देशित किया था और सलिम‑जावेद ने इसका पटकथा लेखन किया था। इस फिल्म में अनिल कपूर अरुण वर्मा की भूमिका में हैं, जो एक दयालु मध्यम वर्गीय व्यक्ति हैं। वह दस अनाथ बच्चों की देखभाल करते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के बीच एक समुद्र के किनारे पुराने मकान में रहते हैं जहाँ किराया देना मुश्किल हो जाता है।
Rajesh khanna had rejected mr india anil kapoor got a superhit film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली में 11 घंटे के चक्काजाम के बाद झुका प्रशासन, 7 किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने का आश्वासन
Aug 09, 2026 | 12:29 PMVaranasi Rudra First Look: वाराणसी से सामने आया रूद्र का दमदार लुक, जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Aug 09, 2026 | 12:20 PMAir India Flight टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव? जानें क्या लिया एक्शन
Aug 09, 2026 | 12:16 PMकागजों में सिमटा फैसला! नागपुर में रिसाइकल सामग्री के इस्तेमाल का नियम हवा-हवाई; ठेकेदारों पर बेअसर दिखे आदेश
Aug 09, 2026 | 12:06 PMमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की तिरंगा यात्रा की शुरुआत, बोले- आजीवन देश की सेवा का लें संकल्प
Aug 09, 2026 | 12:00 PMजंगल में टाइगर की तलाश, मैदान पर बड़े रिकॉर्ड का शिकार! दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अंदाज
Aug 09, 2026 | 11:57 AMभंडारा: बाल अत्याचार मामले में जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग ने पुलिस से मांगी जांच रिपोर्ट
Aug 09, 2026 | 11:53 AMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














