- Hindi News »
- Entertainment »
- Mystery Behind Master Madans Death Voice That Defined An Era
Singer Master Madan: सिर्फ 8 गाने…और अमर हो गए मास्टर मदन, आज भी रहस्यमयी है मौत की गुत्थी
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Master Madan Death Mystery:आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारें में बताएंगे जो मात्र 3.5 साल में अपनी शानदार गायकी के कारण दुनियाभर में मशहूर हो गया था। लेकिन उनकी मौत की गुत्थी अब भी अनसुलझी है..

मास्टर मदन- फाइल फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Classical Music Legend Master Madan Biography: गजल और गीत के उस्ताद मास्टर मदन को कौन नहीं जानता होगा…मात्र 14 साल की छोटी उम्र में दुनिया से अलविदा कहने वाले इस शानदार कलाकार के मौत की गुत्थी आज भी अनसुलझी है।
भारतीय संगीत के इतिहास में बेहद कम उम्र में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले मास्टर मदन गजल और शास्त्रीय गानों के लिए प्रसिद्ध हुए। उन्होंने अपनी मधुर आवाज से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया था। हालांकि, महज 14 वर्ष की उम्र में उनका रहस्यमयी निधन आज भी कई सवाल उठाते हैं।
जीवन परिचय
मास्टर मदान का पूरा नाम मदन सिंह था। उनका का जन्म 28 दिसंबर 1927 को पंजाब के खानखाना गांव (शहीद भगत सिंह नगर) में एक साधारण सिख परिवार में हुआ था। सरदार अमर सिंह और माता पूरन देवी के घर जन्मे मदन में बचपन से ही संगीत की प्रतिभा झलक रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Ameesha Patel Birthday: गोल्ड मेडलिस्ट हैं अमीषा पटेल, करोड़ों की नौकरी छोड़ चुना अभिनय का रास्ता
जब 13 साल की उम्र में छेड़छाड़ का शिकार हुई थीं Sonam Kapoor, जानें एक्ट्रेस के जीवन के अनसुने किस्से
Jaya Bachchan Reaction: जया बच्चन ने ‘पेद्दी’ विवाद पर दिया रिएक्शन, जान्हवी कपूर को लेकर कही बड़ी बात
जावेद जाफरी की पत्नी के साथ 16.24 करोड़ की धोखाधड़ी, BMC अधिकारी को किया गया सस्पेंड
मात्र ढाई वर्ष की उम्र में मचा दी धूम
मात्र ढाई-तीन वर्ष की उम्र में मदन ने गाना शुरू किया और देखते ही देखते पूरे भारत में उनके गाए गानों ने धूम मचा दी। शिमला, दिल्ली, लाहौर, अंबाला समेत कई शहरों में उनके कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। उनकी आवाज में शास्त्रीय गहराई, गजल की नजाकत और लोक मिठास का अनोखा संगम था।
सिर्फ 8 गानों औऱ अमर हो गए मदान
मास्टर मदन ने अपने जीवनकाल में केवल आठ गाने ही रिकॉर्ड किए, मास्टर मदन की गजलें जैसे ‘यूं न रह रह कर हमें तरसाइए’ और ‘हैरत से तक रहा है जहां-ए-वफा मुझे’ आज भी लोगों के दिलों पर छपी हुई है। मदन अब हमारे बीच नही है लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।
शिक्षा
मास्टर मदन ने शिमला के सनातन धर्म स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई की। इसके बाद मदन जब बड़े हुए तो उनका परिवार दिल्ली आ गया। यहां रामजस स्कूल से मदन ने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। 1931 से लेकर 1942 तक मास्टर मदन ऑल इंडिया रेडियो में गाते रहे। इस दौरान गुलाम अली खान, मुबारक अली, फतेह अली दिलीप चंदरवेदी और दीना क़व्वाल जैसे दिग्गज सिंगर्स भी ऑल इंडिया के लिए गाया करते थे।
14 साल में बने सिंगिंग के बादशाह
अपनी आवाज से सैकड़ों गानों को तराशने वाले मास्टर मदन 14 साल में ही सिंगिंग के बादशाह बन गए थे। ऐसा कहा जाता है कि बड़े- बड़े सिंगर्स को उनसे जलन होने लगी थी। इतना ही नहीं उनकी गायकी और लोकप्रियता से कई दिग्गज सिंगर्स के करियर पर खतरा मंडराते लगा।
रहस्मयी मौत
जानकारी के मुताबिक वर्ष 1942 में मास्टर मदन ने कोलकत्ता में एक स्टेज परफॉर्मेंस दी। इसके बाद उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाना जारी रखा लेकिन इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। और कुछ ही दिनों में 5 जून 1942 को उनका निधन हो गया। कई रिपोर्ट्स बताते हैं कि उन्हें किसी ने दूध में पारा घोलकर पिला दिया था। उनकी मौत आज भी अनसुलझी पहेली बनी हुई है। उनकी मौत ने सबको को झकझोर दिया था।
यह भी पढ़ें- Govinda के करियर का टर्निंग पॉइंट बने थे पहलाज निहलानी, डांस टैलेंट देखकर सौंप दी थी पहली बड़ी फिल्म
बता दें कि मास्टर मदन को उनके सारे स्वर्ण पदकों सहित समाधि दी गई। उनकी मां पूरन देवी उनकी मौत का सदमा सहन ना कर सकी और कुछ समय बाद वो भी चल बसीं। मात्र 14 वर्ष 5 महीने में उन्होंने अपनी गायकी से लोगों को अपना दिवाना बना लिया था। मास्टर मदन ने मात्र आठ गीतों को ही गाए लेकिन उनके स्वर आज भी भावुक कर देते है। हैरत की बात तो यह है कि उनके 8 गानों में से मात्र 4 गाने के ही रिकॉर्ड मिलते है।
Mystery behind master madans death voice that defined an era
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सदर बाजार थाना क्षेत्र में आधी रात गाड़ियों में तोड़फोड़, सवाल उठे तो घटना के बाद पुलिस ने पकडे आरोपी
Jun 09, 2026 | 08:06 AMIndia Weather Update: मॉनसून की रफ्तार बढ़ी, उत्तर भारत में हीटवेव का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Jun 09, 2026 | 08:00 AMPineapple Benefit: रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
Jun 09, 2026 | 07:57 AMPeddi Collection Day 5: Ram Charan की ‘पेद्दी’ की धीमी पड़ी रफ्तार, 5वें दिन की कमाई से उड़े मेकर्स के होश
Jun 09, 2026 | 07:45 AMबंगाल में TMC नेताओं पर एक्शन तेज, पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता गिरफ्तार, ममता सरकार के बाद बढ़ी मुश्किलें
Jun 09, 2026 | 07:32 AMMT Marivex Rescue: ओमान के पास एमटी मैरीवेक्स जहाज में लगी भयंकर आग, सभी 24 भारतीय क्रू सुरक्षित
Jun 09, 2026 | 07:31 AMआज से शुरू हो रहे ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के लिए इंदौर में दिखी मेहमाननवाजी की झलक, 56 दुकान पर खानपान की महफ़िल
Jun 09, 2026 | 07:31 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














