-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Nanded Railway Division Ticket Checking Drive May 2026 Revenue
Nanded Railway: टिकट जांच में 1.72 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड Revenue, इतने हजार यात्री बिना टिकट के पकड़े गये
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Nanded Railway Division ने मई 2026 में टिकट जांच अभियान के दौरान 28,944 बिना टिकट व अनियमित यात्रियों को पकड़ा और 1.72 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया।

टिकट जांच अभियान (सोर्सः फाइल फोटो)
Nanded Railway Division Ticket Checking Drive: मई 2026 के दौरान टिकट जांच अभियानों में अभूतपूर्व सफलता हासिल करते हुए अपने इतिहास का सर्वकालिक मासिक रिकॉर्ड बनाया है। सघन टिकट जांच, प्रभावी योजना और टिकट जांच कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप मंडल ने रेलवे राजस्व संरक्षण, यात्री अनुशासन और सेवा गुणवत्ता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
मई 2026 के दौरान मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट तथा अनियमित यात्रा करने वाले कुल 28,944 यात्रियों के मामले सामने आए।इन मामलों से रेलवे को 1 करोड़ 72 लाख 85 हजार 460 रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ। यह नांदेड़ मंडल के इतिहास में एक महीने के भीतर टिकट जांच के माध्यम से प्राप्त होने वाला अब तक का सर्वाधिक राजस्व है।
विशेष जांच अभियानों से बढ़ी निगरानी
यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने और यात्रा नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए मंडल द्वारा विशेष जांच अभियान संचालित किए गए।इनमें तीन बड़े टिकट जांच अभियान, एक विशेष मजिस्ट्रेट जांच अभियान तथा 18 फोर्ट्रेस जांच अभियान शामिल रहे।
सम्बंधित ख़बरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
अमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
इन अभियानों की सफलता में 33 टिकट जांच कर्मियों, 174 सुविधा कर्मियों और 18 स्टेशन कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।साथ ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहयोग से इन अभियानों को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।
राजस्व संरक्षण के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा
प्रमुख रेलवे स्टेशनों और महत्वपूर्ण ट्रेनों में चलाए गए इन अभियानों के कारण बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ। इससे राजस्व हानि को रोकने तथा रेलवे संसाधनों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने में मदद मिली।
रेलवे प्रशासन के अनुसार टिकट जांच अभियान का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि वैध टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और व्यवस्थित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना भी है। बिना टिकट यात्रा, आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत प्रवेश तथा अन्य अनियमितताओं पर नियंत्रण से भीड़ कम होती है, सुरक्षा बढ़ती है और यात्रा का स्तर बेहतर होता हैं।
यह भी पढ़ें:- शक्तिपीठ संवाद यात्रा को मिल रहा किसानों का साथ! वर्धा के धोत्रा में अभिनेता भरत गणेशपुरे ने लोगों से की बात
वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील
नांदेड़ मंडल ने कहा है कि वह रेलवे राजस्व संरक्षण, यात्रा अनुशासन और यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने तथा सुरक्षित, अनुशासित और यात्री हितैषी रेलवे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट।
Nanded railway division ticket checking drive may 2026 revenue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM













