सस्पेंस खत्म! श्रेयस अय्यर संग डेटिंग की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने दिया सीधा रिएक्शन, बताई सच्चाई

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर और श्रेयस अय्यर की डेटिंग अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चुटीला रिएक्शन दिया, कहा– लोग बातें करें, हम हंसते हैं; अफवाहें सिर्फ फ्री PR हैं।
सस्पेंस खत्म! श्रेयस अय्यर संग डेटिंग की अफवाहों पर मृणाल ठाकुर ने दिया सीधा रिएक्शन, बताई सच्चाई
मृणाल ठाकुर और श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mrunal Thakur on Dating Rumours With Shreyas Iyer: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। कुछ समय पहले अचानक चर्चा फैली थी कि मृणाल साउथ सुपरस्टार धनुष को डेट कर रही हैं। दोनों के इंस्टाग्राम कमेंट्स वायरल होने के बाद यह अफवाह जोर पकड़ने लगी थी। इसके ठीक बाद अब एक नई चर्चा ने सोशल मीडिया का माहौल गरमा दिया है। इस बार दावा किया जा रहा है कि मृणाल ठाकुर क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को डेट कर रही हैं।

इन दोनों के रिलेशन को लेकर Reddit पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कहा गया कि मृणाल और अय्यर कई महीनों से एक-दूसरे के साथ हैं और दोनों इस रिश्ते को लो-प्रोफाइल रखने की कोशिश कर रहे हैं। इन खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी, जिसके बाद अब मृणाल ठाकुर ने खुद सामने आकर प्रतिक्रिया दी है।

अफवाहों पर मृणाल का रिएक्शन

रविवार की रात मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो अपनी मां से चंपी करवाते हुए हंसती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने किसी अफवाह का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया, लेकिन कैप्शन ने सब समझा दिया। मृणाल ठाकुर ने लिखा कि “वे बातें करते हैं, हम हंसते हैं। अफवाहें फ्री PR हैं और मुझे ये चीजें पसंद हैं!” उनका यह लाइन-अप साफ बताता है कि एक्ट्रेस इन चर्चाओं को गंभीरता से नहीं ले रहीं और उन्हें ये बातें सिर्फ मनोरंजन लग रही हैं। फैंस ने भी इस स्टोरी को उसी अंदाज में लिया और सोशल मीडिया पर मृणाल के बेफिक्र रिएक्शन की खूब तारीफ की।

अय्यर और मृणाल को लेकर क्या दावा किया गया था?

वायरल Reddit पोस्ट में कहा गया था कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और पब्लिक अपीयरेंस से बचते हैं ताकि संबंध सार्वजनिक न हो। हालांकि न तो मृणाल और न ही श्रेयस अय्यर की ओर से ऐसे किसी रिश्ते की कोई पुष्टि आई है।

फिल्मों की बात करें तो मृणाल ठाकुर आखिरी बार अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। आने वाले महीनों में मृणाल कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी, जिनमें वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ शामिल है। इसके अलावा वो ‘दो दीवाने शहर में' में भी दिखाई देंगी।