- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Amravati Badnera Murder Case Arrest Within 2 Hours
शक, शराब और वार! अमरावती के बडनेरा में मजदूरी के खूनी संघर्ष ने ली जान, पुलिस ने 2 घंटे में किया ‘गेम ओवर’
Amravati Murder Case: अमरावती पुलिस की बड़ी कामयाबी। बडनेरा में मर्डर के 2 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार। अवैध संबंधों के शक में पत्थर से कुचलकर की थी हत्या। पढ़ें पूरी क्राइम रिपोर्ट।
- Written By: प्रिया जैस

अमरावती क्राइम ब्रांच (सौजन्य-नवभारत)
Crime Branch Amravati Action: अमरावती जिले के बडनेरा थाना क्षेत्र के रायसोनी विश्वविद्यालय के सामने ईंटभट्टी पर काम करनेवाले मजदूर की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के दो घंटे बाद ही क्राइम ब्रांच ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अनिल शिव धुर्वे (35, छिंदवाडा, एमपी) है। मृतक का नाम सूरज पुसुलाल यादव (31, गोंदिया) है।
सूत्रों के अनुसार नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि बडनेरा थाना अंतर्गत रायसोनी कॉलेज के सामने मसला गांव के पास एक पुरुष का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही अपराध शाखा के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्काल घटनास्थल का दौरा किया।
मुखबिरों से मिली जानकारी
मृतक की पहचान सूरज पुसुलाल यादव के रूप में हुई, जो ईंट भट्ठी पर मजदूरी का काम करता था। बडनेरा पुलिस की सघन जांच और गुप्त मुखबिरों से मिली जानकारी के अनुसार सूरज को संदेह था कि उसकी पत्नी के साथ आरोपी अनिल शिव धुर्वे के अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर सूरज अक्सर शराब के नशे में अनिल से विवाद करता था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
छत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
बजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
पत्थर से सिर कुचलकर हत्या
सोमवार की रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच दोनों के बीच फिर से भारी झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी अनिल ने सूरज को जमीन पर पटक दिया और पत्थर से उसका सिर कुचलकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। अपराध शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल धुर्वे को हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
यह भी पढ़ें – धमकी देकर छात्राओं को बनाया हवस का शिकार, भंडारा में शिक्षक की करतूत से मचा बवाल, मासूमों से कराता था पहरेदारी
आरोपी मूल रूप से छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वर्तमान में बडनेरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की कानूनी प्रक्रिया जारी है। उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संदीप चव्हाण के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक मनीष वाकोडे, महेश इंगोले, अमोल कडू, गजानन सोनुने, मंगेश परिमल, सुनील लासुरकर व अन्य पुलिसकर्मियों ने की।
Amravati badnera murder case arrest within 2 hours
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में मानसून की तैयारी तेज, बीएमसी आयुक्त भूषण गगरानी ने सभी एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश
Mar 11, 2026 | 09:45 AM16 मार्च को चंद्रपुर में अग्निपरीक्षा! 8 बनाम 8 का मुकाबला, किसके पास जाएगी ‘सत्ता की तिजोरी’ की चाबी?
Mar 11, 2026 | 09:42 AMBridal Fashion: सिर्फ लहंगे से नहीं आता परफेक्ट ब्राइडल लुक! ज्वेलरी की ये छोटी सी चूक बिगाड़ सकती है पूरा लुक
Mar 11, 2026 | 09:39 AMछत्रपति संभाजीनगर में गलत बिजली बिल पर आयोग सख्त, 42,980 रुपये का बिजली बिल रद्द करने का आदेश
Mar 11, 2026 | 09:33 AMबजट चर्चा से गैरहाजिर अफसरों पर सख्त नाराजगी, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर का अंतिम अल्टीमेटम
Mar 11, 2026 | 09:31 AMअमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा- मुश्किल समय में भारत एक जिम्मेदार साथी
Mar 11, 2026 | 09:30 AMगोरेगांव में राजस्व विभाग की ‘सेटिंग’ का खुलेगा राज! तहसीलदार ने दिए फाइलों में दबे पंचनामों की जांच के आदेश
Mar 11, 2026 | 09:27 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM










