- Hindi News »
- Entertainment »
- Mithun Chakraborty Got Relief From Court He Was Accused Of Making Controversial Statement
Mithun Chakraborty को कोर्ट से मिली राहत, विवादित बयान का लगा था आरोप
मिथुन चक्रवर्ती को विवादित टिप्पणी से संबंधित मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से मंगलवार को राहत मिल गई। न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष ने कोलकाता के बिधाननगर दक्षिण थाने में दर्ज एफआइआर पर रोक लगा दी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

मिथुन चक्रवर्ती(फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: फिल्मी दुनिया के नाम कमाने के अलावा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने राजनीति के गलियारे में भी खूब पहचान हासिल की है। वहीं कई बार उनका नाम विवादों में भी रहा है। इसी बीच विवादित बयान से संबंधित मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से मंगलवार को राहत मिल गई। न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष ने कोलकाता के बिधाननगर दक्षिण थाने में दर्ज एफआइआर पर रोक लगा दी है। नतीजतन, पुलिस फिलहाल मिथुन के खिलाफ कोई जांच नहीं कर सकेगी। मामले की अगली सुनवाई 20 मई को होगी।
दरसल,पिछले साल नवंबर में मिथुन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में कोलकाता के पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में भाजपा की सदस्यता अभियान बैठक में कहा था कि हिंदुओं का अपमान करने वाले को वह जिंदा गाड़ देंगे। कौशिक साहा नामक व्यक्ति ने बिधाननगर दक्षिण थाने में मिथुन की इस टिप्पणी को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद पार्टी की एक बैठक दौरान मिथुन ने एक ऐसा बयान दिया था जिसको लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में बवाल मचा गया था और एक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग होने लगी थी।
साहा की शिकायत थी कि यह टिप्पणी भड़काऊ है और इससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी संदर्भ में कोलकाता पुलिस के बहूबाजार थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद मिथुन ने एफआइआर खारिज करने की मांग को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
सम्बंधित ख़बरें
प्रभास बनेंगे इंटेंस जासूस, मिथुन चक्रवर्ती निभाएंगे खूंखार विलेन, दशहरा पर आएगी 400 करोड़ की फौजी
Indian Idol 16: मिथुन चक्रवर्ती ने सुनाई अपनी ‘फेक मैरिज’ की कहानी, तुर्की फैन को ऐसे बनाया था बुद्धू
ममता बनर्जी ने अमित शाह को धमकी दी है, मिथुन चक्रवर्ती बोले-अब हम…
जब श्रीदेवी ने ठुकराई थी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म, ब्रेकअप के बाद सामने आया पुराना किस्सा
हालांकि, अब कोर्ट की सुनवाई के बाद फैसला अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के पक्ष में आ गया है। इसके बाद मिथुन की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है, उसका इंतजार सबको है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है कि किसी विवाद को लेकर एक्टर का नाम चर्चा में रहा है। इससे पहले भी अपने बेबाक बयानों को लेकर वह सुर्खियों में रहे हैं।
राजनीति से हटकर गौर किया जाए बतौर एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तरफ तो बता दें कि वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं के फेहरिस्त में शामिल होते हैं। 74 साल की उम्र में भी वह अपनी स्क्रीन प्रजेंस से फैंस का दिल आसानी से जीत लेते हैं। गौर किया जाए मिथुन की अपकमिंग फिल्म की तरफ तो उसका नाम द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर है।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जिसका निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री कर रहे हैं। फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती की झलक देखने को मिली। बता दें कि 15 अगस्त 2025 को ये मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। इससे पहले मिथुन विवेक की मूवी द कश्मीर फाइल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं, जोकि बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी।
Mithun chakraborty got relief from court he was accused of making controversial statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMPunjab Politcs: पंजाब फतह के लिए भाजपा ने चला ‘नायाब’ दांव, 31 फीसदी ओबीसी और ‘सिख कनेक्शन’ से पलटेगी बाजी?
Feb 16, 2026 | 07:42 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














