-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Miss World 2025 Nandini Gupta Represents India Cm Revanth Reddy Cheers Contestants Shares Pictures
Miss World 2025 में नंदिनी गुप्ता ने भारत को किया रिप्रेजेंट, सीएम रेवंत रेड्डी ने बढ़ाया हौसला, शेयर की खास तस्वीरें
- Written By: स्नेहा मौर्या
72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत 11 मई से हो गई है। भारत से नंदिनी गुप्ता ने रिप्रेजेंट किया। इस खास मौके पर तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी भी मौजूद रहे। जिसकी खास तस्वीरें उन्होंने अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

मिस वर्ल्ड 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का शानदार उद्घाटन समारोह रविवार, 11 मई 2025 की शाम को हैदराबाद के गच्ची बाउली इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन की शुरुआत तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में हुई।
जहां उन्होंने दुनिया में भारतीय संस्कृति के लहराते परचम को याद किया और कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति एक समावेशी संस्कृति है, जो समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाली परंपरा है। साथ ही कहा कि इस भव्य समारोह ने हमेशा दुनिया को जोड़ने का काम किया है।
भारत से नंदिनी गुप्ता ने किया रिप्रजेंट
वहीं इस ग्रैंड इवेंट में मिस वर्ल्ड लिमिटेड की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मोर्ले सीबीई और मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा भी शामिल हुईं। मिस इंडिया 2025 को नंदिनी गुप्ता ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत को रिप्रजेंट करते हुए कार्यक्रम में एंट्री मारी और उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘मीडिया बिक चुकी है’, गटर जनरेशन विवाद के बीच कंगना रनौत का फूटा गुस्सा, वीडियो में कही कई बड़ी बातें
42 साल की उम्र में मां बनीं करिश्मा तन्ना, गुरु पूर्णिमा के दिन बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान

तेलंगाना सीएम ने शेयर की खास तस्वीरें
इसके बाद सभी देशों की प्रतिभागियों ने अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ मंच पर परेड की। कार्यक्रम की शुरुआत तेलंगाना राज्य गीत “जय जय हे तेलंगाना” की गूंज के साथ हुई, जिसके बाद शानदार पेरीनी नृत्य ने मंच को जीवंत कर दिया। इसी बीच हाल ही में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी अब अपने सोशल मीडिया एक्स पर इस भव्य समारोह की खास तस्वीरें शेयर की हैं।

हर प्रतिभागियों के कॉस्ट्यूम्स बेहद यूनिक थे
हालांकि, इस समारोह की सबसे खास बात थीं प्रतिभागियों की कॉस्ट्यूम्स बेहद यूनिक थे और उनके शानदार कॉस्ट्यूम अपने देशों की सांस्कृतिक विरासत को दर्शा रही थी। इनके पोशाकों में चमक, बेहतरीन हाथ से की गई कढ़ाई और डिजाइन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह एक ऐसी परेड थी जिसमें राष्ट्रीय गर्व, सांस्कृतिक पहचान की एक झलक देखने को मिली। वहीं प्रतिभागियों ने मंच पर शाही अंदाज में कदम रखते हुए इस दुनिया की सौंदर्य प्रतियोगिता को एक जीवंत सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया।
ये भी पढ़ें- मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी नहीं चला बॉलीवुड में जादू, बर्थडे पर जानिए मानुषी छिल्लर की रियल लाइफ से जुड़ी खास बातें

इस मौके पर मिस वर्ल्ड 2025 की कई प्रतिभागियों ने हैदराबाद की मेहमाननवाज़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि “चौमहल्ला पैलेस एक अद्भुत स्थान है। तेलंगाना की मेहमाननवाजी ने हमें भावुक कर दिया है। यह अनुभव हमारे जीवन भर की यादों में रहेगा। हम अपने देशों में लौटकर ‘#तेलंगानाज़रूरआना’ का संदेश जरूर देंगे।” आपका बता दें, 72वीं मिस वर्ल्ड का भव्य समारोह 31 मई तक चलेगा।
Miss world 2025 nandini gupta represents india cm revanth reddy cheers contestants shares pictures
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMभोपाल में किसान आंदोलन पर बड़ा अपडेट, मंत्रालय में सरकार और किसानों की बैठक शुरू; जल्द निकलेगा समाधान!
Jul 29, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














