- Hindi News »
- Entertainment »
- Miss World Contestants From 110 Countries Announced No Representative From Pakistan
Miss World 2025 में पाक की एक भी एक्ट्रेस को नहीं मिली जगह, जानें क्यों कटा पाकिस्तानी हसीनाओं का पत्ता?
- Written By: स्नेहा मौर्या
भारत-पाकिस्तान के तनाव बीच हैदराबाद में आयोजित 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस बार पाकिस्तान का पत्ता कट गया है और पाक की एक भी हसीना को जगह नहीं मिली है। इस प्रतियोगिता में 110 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

मिस वर्ल्ड 2025 से कटा पाकिस्तान का पत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: 22 अप्रैल को पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव जारी है। इसी बीच भारत के हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस बार पाकिस्तान को हिस्सा नहीं मिला है। इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में पाक की एक भी एक्ट्रेस ने भाग नहीं लिया है। हालांकि, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि इसका किसी विवाद से लेना-देना नहीं है।
दरअसल, इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश सहित 110 देशों की प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं। आधिकारिक मीडिया साझेदार अल्टेयर मीडिया के प्रतिनिधि अश्विनी शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान आमतौर पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग नहीं लेता है। उन्होंने याद दिलाया कि 2023 में जब एरिका रॉबिन ने पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था, तब उन्हें कट्टरपंथी इस्लामिक समुदायों से आलोचना झेलनी पड़ी थी और कई लोगों ने इसे ‘शर्मनाक’ बताया था। इस विवाद के चलते पाकिस्तान ने इस बार प्रतियोगिता से दूरी बनाई है।
भारत की ओर से प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता हिस्सा ले रही हैं, जो राजस्थान के कोटा की निवासी हैं। वे ‘प्रोजेक्ट एकता’ नामक सामाजिक पहल के जरिए दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रही हैं। नंदिनी का यह मिशन उनके चाचा से प्रेरित है, जो पोलियो से ग्रस्त रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा, “हमने एक ऐसी दुनिया बना ली है जिसमें दिव्यांगों को उचित जगह नहीं मिली और इस गलती को सुधारने में बहुत समय लग गया है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
Akshara Singh Song: ‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी
रणवीर सिंह-फरहान अख्तर विवाद पर Poonam Dhillon का रिएक्शन, बोलीं- फिल्म रुकती है तो सबसे ज्यादा नुकसान…
‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो
ये भी पढ़ें- Mother’s Day पर सनी देओल और ईशा देओल ने मां के लिए जताया प्यार, शेयर किया भावुक पोस्ट
नेपाल से श्रीच्छा प्रधान ‘पंच प्रणाली’ के माध्यम से प्रकृति और पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक समाज से जोड़ने की पहल कर रही हैं। वहीं बांग्लादेश से अतीका कोनिका, श्रीलंका से अनुदी गुणसेकरा, फिनलैंड की सोफिया सह और मलेशिया की सरूप रोशी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।
भारत तीसरी बार इस भव्य आयोजन की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले 1996 और 2023 में यह प्रतियोगिता भारत में आयोजित हुई थी। हालांकि, पहली बार 1996 में ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के दो साल बाद बेंगलुरु में इसका आयोजन किया गया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित ग्रैंड फिनाले को 115 देशों के 100 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा था।
Miss world contestants from 110 countries announced no representative from pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM













