बॉलीवुड में जल्द होगा धमाका, शाहरुख खान के साथ फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज! फैंस में बढ़ी उत्सुकता

Vishal Bhardwaj Upcoming Movie: विशाल भारद्वाज ने हाल ही में खुलासा किया है वह शाहरुख खान के साथ फिल्म करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने ये बताया कि ओ रोमियो के दौरान भी SRK को कहानी भेजी थी।
shah rukh khan and vishal bhardwaj, शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज
शाहरुख खान और विशाल भारद्वाज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Shah Rukh Khan Vishal Bhardwaj Film: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज पिछले दो दशकों से सिनेमा में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने अजय देवगन, सैफ अली खान और शाहिद कपूर जैसी बड़ी स्टार कास्ट के साथ कई कल्ट फिल्मों का निर्देशन किया, लेकिन अब तक उन्होंने बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के साथ कोई फिल्म नहीं बनाई।

दरअसल, हाल ही में अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज के बाद विशाल भारद्वाज ने फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी दी। डायरेक्टर ने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह लंबे समय से किंग खान के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और उन्होंने कई कहानियां एक्टर के पास भेजी हैं।

शाहरुख खान संग फिल्म की इच्छा

विशाल भारद्वाज ने कहा, “मुझे लगता है कि ऐसा होना ही चाहिए। मैं सालभर में कई बार शाहरुख से विभिन्न कहानियों के लिए संपर्क करता हूं। वह हमेशा मेरे मैसेज का जवाब देते हैं और एक बहुत प्यारे इंसान हैं। वह हमारे देश के सबसे बड़े चार्मर हैं।” विशाल ने आगे खुलासा किया कि ‘ओ रोमियो’ के दौरान भी उन्होंने शाहरुख को एक फिल्म की कहानी भेजी थी। उन्होंने कहा, “शाहरुख खान को कौन पसंद नहीं करता? हर कोई उन्हें पसंद करता है। उनमें कुछ खूबसूरत बात है, जो उन्हें शाहरुख खान बनाती है। मैंने उन्हें कहानी भेजी और वह हमेशा कहते हैं कि हमें एक फिल्म साथ करनी चाहिए। निश्चित रूप से यह एक दिन होगा।”

SRK का ध्यान फिलहाल ‘किंग’ पर है

इस समय शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं और इसमें दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, राघव जुयाल और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। यह थ्रिलर फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फैंस के लिए खुशी की खबर

विशाल भारद्वाज और शाहरुख खान के फैंस के लिए यह बड़ी खबर है कि दो बड़े नाम बॉलीवुड में एक साथ फिल्म करने की योजना बना रहे हैं। यदि यह प्रोजेक्ट साकार हुआ, तो यह बॉलीवुड इतिहास की एक यादगार जोड़ी साबित हो सकती है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि विशाल की कहानी और एसआरके का चार्म एक साथ पर्दे पर किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने की क्षमता रखते हैं। इससे साफ है कि बॉलीवुड के इस संभावित धमाके को लेकर इंडस्ट्री में भी उत्सुकता बढ़ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com