- Hindi News »
- Entertainment »
- Manushi Chhillar Birthday Special Actress Miss World Title But No Bollywood Success
मिस वर्ल्ड बनने के बाद भी नहीं चला बॉलीवुड में जादू, बर्थडे पर जानिए मानुषी छिल्लर की रियल लाइफ से जुड़ी खास बातें
- Written By: स्नेहा मौर्या
मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड में खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर आज यानि 14 मई को अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर आइए हम आपको उनकी रियल लाइफ से जुड़े कुछ किस्से के बारे में बताते हैं।

मानुषी छिल्लर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: मानुषी छिल्लर का बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम है। उन्होंने अब तक इंडस्ट्री में 5 फिल्में दी हैं। लेकिन वह अपनी एक्टिंग का कमाल नहीं दिखा पाईं और उनके करियर की सारी फिल्में फ्लॉप रही हैं। दरअसल, 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब भारतीय मॉडल मानुषी छिल्लर ने जीता था। उन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया था।
वहीं एक्ट्रेस आज यानि 14 मई को अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर चलिए आपको उनकी रियल लाइफ से जुड़े कुछ खास बातें बताते हैं।
मानुषी छिल्लर की फिल्में
मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद एक्ट्रेस के कई इंटरव्यूज हुए और उन्हें कुछ फिल्में भी ऑफर हुईं। एक्ट्रेस ने साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म से दर्शकों को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
Akshara Singh Song: ‘घिस घिस घिस’ से सोशल मीडिया पर छाईं अक्षरा सिंह, नंबर 1 ट्रेंड होने पर जताई खुशी
रणवीर सिंह-फरहान अख्तर विवाद पर Poonam Dhillon का रिएक्शन, बोलीं- फिल्म रुकती है तो सबसे ज्यादा नुकसान…
‘मैं ठीक होकर वापस आऊंगी’, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं Pankaj Bhadouria ने अस्पताल से शेयर किया भावुक वीडियो
इसके बाद उन्होंने विक्की कौशल के साथ ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’, फिर ‘ऑपरेशन वेलेन्टाइन’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’, और हालिया रिलीज ‘तेहरान’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। अब भी मानुषी को अपने पहले हिट प्रोजेक्ट का इंतजार है।
एक्ट्रेस की रियल लाइफ
अगर उनके रियल लाइफ की बात करें, तो मानुषी का जन्म हरियाणा के रोहतक में हुआ था। उनके पिता डॉ. मित्रा बसु छिल्लर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में वैज्ञानिक हैं, जबकि मां डॉ. नीलम छिल्लर मानव व्यवहार और संबद्ध विज्ञान संस्थान में न्यूरोकेमिस्ट्री की विभागाध्यक्ष हैं।
मानुषी ने नई दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की और 12वीं में अंग्रेज़ी विषय की ऑल इंडिया टॉपर भी रहीं। इसके बाद उन्होंने पहले ही प्रयास में NEET पास कर सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई की। वो सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि कला में भी माहिर हैं। मानुषी एक प्रशिक्षित कुचिपुड़ी डांसर हैं और उन्होंने राजा-राधा रेड्डी जैसे महान नर्तकों से ट्रेनिंग लिया है। साथ ही, उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से भी प्रशिक्षण लिया है।
ये भी पढ़ें- ‘ग्राम चिकित्सालय’ से छाईं ये एक्ट्रेस, असल जिंदगी में दिखती हैं हॉट, फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
साल 2017 में मानुषी ने जब मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया, तो भारत समेत पूरी दुनिया में उनके नाम की चर्चा होने लगी। इसके बाद वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट्स, इंटरव्यू और अवॉर्ड शोज में नजर आईं। धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों में भी कदम रखा, लेकिन वहां अब तक उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी उनसे उम्मीद थी। हालांकि अब तक मानुषी को हिट फिल्म का स्वाद नहीं मिल सका है, लेकिन उनकी प्रतिभा और मेहनत को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही वह भी एक बड़ी सफलता हासिल करेंगी।
Manushi chhillar birthday special actress miss world title but no bollywood success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: तुकाराम मुंढे के आदेश पर पतंजलि की दिव्य फार्मेसी पर छापा, लाखों की दवाएं जब्त
May 29, 2026 | 08:50 PMइंदौर लोकायुक्त का एक्शन, शासकीय स्कूल के प्राचार्य को 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा; जानें पूरा मामला
May 29, 2026 | 08:47 PM‘डॉन 3’ विवाद में रणवीर सिंह को मिला बड़ा समर्थन, Padmini Kolhapure बोलीं- हम हमेशा उनके साथ हैं
May 29, 2026 | 08:43 PMगर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को राहत, मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें
May 29, 2026 | 08:43 PMमास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PMसंडे को घर से निकलने से पहले चेक करें रेलवे का नया शेड्यूल, मेन और हार्बर लाइन पर घंटों ठप रहेगी सेवा
May 29, 2026 | 08:30 PMसीएम की कुर्सी छोड़ी…लेकिन सत्ता पर कंट्रोल चाहते हैं सिद्धारमैया, इस मांग ने बढ़ाई DK शिवकुमार की टेंशन!
May 29, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM













