Mirai Collection: मिराई ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन भी बरकरार रहा फिल्म का जलवा

Mirai Box Office Collection: मिराई ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। दो दिनों में फिल्म का नेट कलेक्शन 20.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 27.20 करोड़ रुपये पार कर चुका है।
Mirai Collection: मिराई ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, दूसरे दिन भी बरकरार रहा फिल्म का जलवा
मिराई ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
Published on: 
Updated on: 

Mirai Box Office Day 2: तेजा सज्जा स्टारर फिल्म मिराई ने सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री की है। हनु-मान की सफलता के बाद दर्शकों की नज़रें उनकी इस माइथोलॉजिकल एक्शन फिल्म पर टिकी थीं और उम्मीदों के मुताबिक ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की। मिराई को मूल रूप से 5 सितंबर को रिलीज होना था, लेकिन भारी वीएफएक्स वर्क की वजह से इसकी रिलीज एक हफ्ते टल गई। आखिरकार 12 सितंबर को फिल्म हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और अन्य भाषाओं में रिलीज की गई।

मिराई 2डी और 3डी दोनों फॉर्मेट में उपलब्ध है। रिलीज के दिन ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की, जो इस बात का सबूत है कि ऑडियंस को लंबे वक्त से ऐसी फिल्म का इंतजार था। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, मिराई ने रिलीज के दूसरे दिन भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 7.66 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह दो दिनों में ही फिल्म की कुल नेट कमाई 20.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने बढ़ाया क्रेज

सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड स्तर पर भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। तेजा सज्जा ने खुद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए बताया कि फिल्म ने 27.20 करोड़ रुपये ग्रॉस का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और इसे अपने करियर का यादगार पल बताया।

माइथोलॉजी और एक्शन का तड़का

मिराई की कहानी वेधा यानी तेजा सज्जा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन से अनाथ है और हैदराबाद में कबाड़खाना चलाता है। वहीं संन्यासिनी विभा यानी रितिका उसकी तलाश में है क्योंकि उसकी मां अंबिका यानी श्रिया सरन की भविष्यवाणी वेधा से जुड़ी होती है। दूसरी तरफ महावीर लामा उर्फ़ काली तलवार यानी मनोज बाजपेयी सम्राट अशोक के नौ ग्रंथों पर कब्जा कर दुनिया पर राज करना चाहता है। अब वेधा कैसे महावीर को रोक पाता है, यही फिल्म का रोमांचक हिस्सा है।

ऑडियंस का रिव्यू और फिल्म का भविष्य

ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ही फिल्म की कहानी, ग्राफिक्स और परफॉर्मेंसेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खासकर तेजा सज्जा और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। शुरुआती ट्रेंड्स देखकर कहा जा सकता है कि मिराई आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर और भी धमाल मचाने वाली है।