‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के दमदार अवतार पर गौरी खान हुईं इंप्रेस, बोलीं- हर किसी को देखनी चाहिए

Rani Mukerji Powerful Role On Mardaani 3: ‘मर्दानी 3’ में रानी मुखर्जी के दमदार अवतार ने सभी को प्रभावित किया है। फिल्म को लेकर गौरी खान ने भी जमकर तारीफ की और इसे हर किसी के लिए जरूरी बताया।
Gauri Khan praises Rani Mukerji Powerful Role On Mardaani 3 Shivani Shivaji Roy character
गौरी खान और रानी मुखर्जी (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Gauri Khan Praises Rani Mukerji: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। करीब तीन साल बाद बड़े पर्दे पर लौटी रानी ने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों का दिल जीत लिया है। फिल्म को रिलीज के साथ ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक इसकी खूब चर्चा हो रही है।

शनिवार को शाहरुख खान की पत्नी और फिल्म प्रोड्यूसर गौरी खान ने भी ‘मर्दानी 3’ की जमकर तारीफ की। गौरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए रानी मुखर्जी के अभिनय की सराहना की और फिल्म को हर किसी के लिए जरूरी बताया। उन्होंने लिखा, “क्या जबरदस्त परफॉर्मेंस है। रानी, आपने ‘मर्दानी 3’ में शानदार काम किया है। फिल्म बेहद रोमांचक है और इसे हर किसी को जरूर देखना चाहिए। इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

रानी मुखर्जी का किरदार

‘मर्दानी 3’ के जरिए रानी मुखर्जी ने एक बार फिर मुंबई क्राइम ब्रांच की जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी की है। यह किरदार पहले भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा है और तीसरी फ्रेंचाइजी में इसका अंदाज और भी ज्यादा मजबूत और प्रभावशाली नजर आ रहा है। फिल्म में रानी का इंटेंस अवतार और भावनात्मक गहराई दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब हो रही है।

मर्दानी 3 की कहानी

इस बार ‘मर्दानी 3’ की कहानी एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मुद्दे पर आधारित है। फिल्म 8-9 साल की मासूम बच्चियों के अपहरण जैसे जघन्य अपराध के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज को झकझोर कर रख देता है। फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस बार रानी मुखर्जी का सामना किसी पुरुष अपराधी से नहीं, बल्कि एक महिला विलेन से होता है। अभिनेत्री मल्लिका प्रसाद फिल्म में ‘अम्मा’ नाम की खौफनाक और शातिर महिला विलेन के किरदार में नजर आ रही हैं।

मर्दानी 3 में रानी ने छोड़ी गहरी छाप

इससे पहले ‘मर्दानी’ में मानव तस्करी और ‘मर्दानी 2’ में एक सीरियल रेपिस्ट की विकृत मानसिकता जैसे मुद्दों को दिखाया गया था, जिन पर रानी मुखर्जी के अभिनय ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी थी। ‘मर्दानी 3’ भी उसी मजबूत सामाजिक संदेश और सशक्त महिला किरदार की परंपरा को आगे बढ़ाती है। फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है और इसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com