Mahira Sharma: 'मैं किसी को भी...', क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग डेटिंग रूमर्स पर माहिरा शर्मा ने किया रिएक्ट

बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के अफेयर की खबरें इन दिनों चल रही हैं। ऐसे में अब एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और कहा कि मैं किसी को भी डेट नहीं कर रही हूं।
Mahira Sharma: 'मैं किसी को भी...', क्रिकेटर मोहम्मद सिराज संग डेटिंग रूमर्स पर माहिरा शर्मा ने किया रिएक्ट
माहिरा शर्मा, मोहम्मद सिराज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ है। उन्हें लेकर खबरे हैं कि एक्ट्रेस क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को डेट कर रही हैं। हालांकि, अब एक्ट्रेस इन बातों पर चुप्पी तोड़ी है।

साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अपने इस रिश्ते की सच्चाई अभी दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते है।। इस बीच हाल ही में एक इंटरव्यू में माहिरा शर्मा ने क्रिकेटर को डेट करने की खबर को अफवाह बताया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वो किसी के भी साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं।

'मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं'

दरअसल, जब इंटरव्यू में माहिरा ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ अपने रिश्ते को लेकर फैंस के सवालों का जवाब दिया। एक्ट्रेस ने साफ किया कि वो क्रिकेटर को डेट नहीं कर रही हैं और ऐसी अटकलों पर रिएक्शन नहीं देना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि फैंस अक्सर उन्हें अलग-अलग लोगों, यहां तक ​​कि उनके को-एक्टर्स के साथ भी जोड़ते हैं और वीडियो एडिट करते हैं, जिसे वो कंट्रोल नहीं कर सकती हैं।

हालांकि, पिछले दिनों माहिरा शर्मा की मां सानिया ने भी दोनों के अफेयर की खबर को सिर्फ अफवाह बताया था। मां ने कहा था कि माहिरा एक सेलिब्रिटी है इसलिए उनका नाम अलग-अलग लोगों के साथ जुड़ता रहता है।

बिग बॉस 13 से एक्ट्रेस को मिली थी पॉपुलैरिटी

आपको बता दें, माहिरा शर्मा को बिग बॉस 13 की वजह से काफी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है। शो के दौरान एक्ट्रेस को पसंद किया गया था और पारस छाबड़ा के साथ उन्हें खूब पसंद किए। वहीं शो के बाद दोनों की दोस्ती लंबे वक्त रही है, लेकिन करीब दो साल पहले ये रिश्ता टूट गया। पारस ने अपने कई इंटरव्यू में माहिरा के साथ अफेयर पर हिंट दी और कहा कि दोनों ने एक दूसरे का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना सही समझा। अब पारस अपना यूट्यूब चैनल चला रहे हैं और माहिरा नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com