लवयापा सेलिब्रिटी रिव्यू: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म के बारे में क्या है कलाकारों की राय

जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा कल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसके बाद कलाकारों ने फिल्म की तारीफ की है और अपनी राय रखी है।
Loveyapa Celebrity Review Dharmendra to Javed Akhtar Praises Junaid Khan
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म के बारे में क्या है कलाकारों की राय
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद अब सेलिब्रिटीज ने फिल्म का रिव्यू दिया है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में धर्मेंद्र, काजोल, जावेद अख्तर और अली फजल जैसे कलाकारों ने क्या कहा है। फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग में धर्मेंद्र से लेकर रेखा तक, तो वहीं सलमान खान से शाहरुख खान तक, जैसे कलाकार भी फिल्म देखने पहुंचे थे। फिल्म को स्पेशल स्क्रीनिंग में देखने के बाद कलाकारों ने फिल्म के बारे में बात की है।

धर्मेंद्र ने जुनैद खान और खुशी कपूर की नेचुरल एक्टिंग की तारीफ की। उन्होंने बताया कि यह फिल्म घर-घर की कहानी है। उनका कहना है कि जुनैद और खुशी दोनों फिल्म में बहुत ही नेचुरल दिख रहे थे। वहीं जावेद अख्तर और शबाना आजमी ने भी इस फिल्म को एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्म बताया है। काजोल ने फिल्म को लेकर कहा है कि आपको फिल्म जरूर देखनी चाहिए। काजल ने तो पोस्ट करके लोगों से लवयापा देखने की अपील की है।

अधिकतर सेलेब्स का यह मानना है कि फिल्म की कहानी नए जमाने की है और यह आज के युवाओं के साथ कनेक्ट करेगी। फिल्म की कहानी फोन की अदला बदली की कहानी है। जिसकी वजह से दो प्रेमियों के बीच कई राज खुलते हैं और गजब की अफरा-तफरी मच जाती है। फिल्म में जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा आशुतोष राणा, योगी बाबू, सत्यराज और कीकू शारदा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। जुनैद खान और खुशी कपूर के अलावा खुद इस फिल्म की प्रमोशन के लिए आमिर खान ने भी काफी मेहनत की है। स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान वह कलाकारों की अगवानी करते हुए नजर आए थे।