-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Leonardo Dicaprio Real Blood Scene Django Unchained Shooting Story
जब असली खून के साथ शूट करते रहे लियोनार्डो डिकैप्रियो, दर्द के बावजूद पूरा किया आइकॉनिक सीन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Django Iconic Scene: लियोनार्डो डिकैप्रियो ने एक फिल्म सीन के दौरान सच में हाथ घायल कर लिया, लेकिन शूट नहीं रोका। असली खून के साथ दिया मोनोलॉग आज भी यादगार है।

लियोनार्डो डिकैप्रियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Leonardo DiCaprio Django Unchained: फिल्मों में सीन को रियल बनाने के लिए कलाकार अक्सर अपनी सीमाओं से आगे निकल जाते हैं, लेकिन लियोनार्डो डिकैप्रियो ने जो किया, वह हॉलीवुड के सबसे चर्चित किस्सों में शामिल है। साल 2012 में फिल्म Django Unchained की शूटिंग के दौरान एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे सेट को सन्न कर दिया, लेकिन डिकैप्रियो ने कैमरा बंद नहीं होने दिया।
यह घटना उस मशहूर डिनर टेबल सीन की है जिसमें डिकैप्रियो का किरदार गुस्से में टेबल पर हाथ मारता है। शूट के दौरान उनका हाथ गलती से क्रिस्टल ग्लास पर जा लगा, जिससे कांच टूट गया और उनके हाथ में गहरी चोट लग गई। चोट इतनी गंभीर थी कि खून तेजी से बहने लगा। सेट पर मौजूद लोग शूट रोकना चाहते थे, लेकिन अभिनेता ने साफ मना कर दिया।
लियोनार्डो डिकैप्रियो का खास सीन
खून बहते रहने के बावजूद डिकैप्रियो ने चार मिनट लंबा मोनोलॉग पूरा किया। वह पूरी तरह किरदार में डूबे रहे। यहां तक कि उन्होंने अपने हाथ से कांच का टुकड़ा भी निकाल दिया और कैमरा चलता रहा। निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो ने बाद में फैसला किया कि यह सीन दोबारा शूट नहीं किया जाएगा, क्योंकि जो रॉ इमोशन कैमरे में कैद हुआ था, उसे दोहराया नहीं जा सकता।
सम्बंधित ख़बरें
Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Salman Khan Property: सलमान खान ने बेचा बांद्रा वेस्ट का अपार्टमेंट, 3.50 करोड़ में फाइनल हुई प्रॉपर्टी डील
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
सीन खत्म होते ही सेट पर मौजूद टीम ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। दर्द में होने के बावजूद जिस तरह उन्होंने अभिनय जारी रखा, वह उनके प्रोफेशनलिज़्म की मिसाल बन गया। शूट के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके हाथ में टांके लगाए गए।
जब फिल्म रिलीज हुई, तो मेकर्स ने वही असली खून वाला टेक फाइनल कट में रखा। यह सीन बाद में फिल्म का सबसे आइकॉनिक पल बन गया और आज भी सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा में रहता है।
ये भी पढ़ें- थिएटर में धमाल के बाद OTT पर आ रही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’, 8वें वीकेंड पर भी कमाई से चौंकाया
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हासिल की सफलता
Django Unchained बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी सफलता साबित हुई। लगभग 100 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 450 मिलियन डॉलर की कमाई की। कहानी सिविल वॉर से पहले के दौर में एक गुलाम जैंगो की आजादी और बदले की यात्रा पर आधारित है। फिल्म में डिकैप्रियो ने निर्दयी केल्विन कैंडी का किरदार निभाया, जिसे उनके करियर की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में गिना जाता है।
Leonardo dicaprio real blood scene django unchained shooting story
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM













