50 लाख की फिल्म ने छावा, सैयारा और कांतारा को चटाई धूल, कमाई के मामले में बनी नंबर 1

Laalo Krishna Sada Sahayate: मात्र 50 लाख के बजट में बनी गुजराती फिल्म 'लालो' ने प्रॉफिट के मामले में 'कांतारा 1' और 'छावा' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। बनी 2025 की सबसे बड़ी हिट।
50 लाख की फिल्म ने छावा, सैयारा और कांतारा को चटाई धूल, कमाई के मामले में बनी नंबर 1 
50 लाख की गुजराती फिल्म 'Laalo' ने 'कांतारा 1' और 'छावा' को चटाई धूल, कमाई में बनी 2025 की नंबर 1 हिट
Published on: 
Updated on: 

2025 Biggest Hit Film: साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए कई मायनों में यादगार रहा, जहाँ 'कांतारा- चैप्टर 1', 'छावा' और 'सैयारा' जैसी बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया। हालांकि, इन बड़े बजट की फिल्मों के बीच एक छोटे बजट की रीजनल फिल्म ने कमाई और प्रॉफिट के मामले में सबको पछाड़ दिया है। गुजराती फिल्म 'लालोः कृष्ण सदा सहायते' साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी है।

यह गुजराती फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'लालोः कृष्ण सदा सहायते' का बजट महज 50 लाख रुपये है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ (Word of Mouth) का फायदा मिला, जिसके चलते यह 48 दिनों से लगातार सिनेमाघरों में लगी हुई है।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 47 दिनों में 76.6 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से 'लालोः कृष्ण सदा सहायते' ने अपनी लागत से 153.2 गुना अधिक प्रॉफिट कमाया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म 90.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, जिससे इसे 181 गुना मुनाफा हुआ है। इसी के साथ यह फिल्म साल 2025 की सबसे बड़ी हिट बन गई है।

प्रॉफिट के मामले में बनी नंबर 1

'लालोः कृष्ण सदा सहायते' ने प्रॉफिट कमाने के मामले में बाकी सभी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह फिल्म कम बजट में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाली फिल्म बन गई है, जिससे यह साबित होता है कि कंटेंट ही किंग है।

'कांतारा- चैप्टर 1' (बजट 125 करोड़): इसने बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ कमाए, यानी बजट का लगभग 7 गुना प्रॉफिट।

'छावा' (बजट 90 करोड़): फिल्म ने 808 करोड़ का कलेक्शन किया, जो बजट का 9 गुना था।

'सैयारा' (बजट 50 करोड़): फिल्म ने 575.8 करोड़ कमाए, जो कि बजट का 11 गुना था।

लालो 50 लाख के बजट में बनी है और फिल्म ने 46 दिनों में 76 करोड़ से अधिक का कारोबार किया है। 'लालो' का 153.2 गुना प्रॉफिट इन सभी फिल्मों से कहीं ज्यादा है।

28 नवंबर को हिंदी में रिलीज

गुजराती सिनेमा में ऐतिहासिक सफलता हासिल करने के बाद, अब 'लालोः कृष्ण सदा सहायते' 28 नवंबर को हिंदी में थिएटर्स में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की यह रिलीज हिंदी दर्शकों के लिए भी इस सफल रीजनल कहानी को देखने का मौका देगी। उम्मीद है कि हिंदी बेल्ट में भी यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com