- Hindi News »
- Entertainment »
- Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding On Rishab Shetty Reaction Viral
Rashmika Mandanna की शादी पर सवाल सुनते ही ऋषभ शेट्टी दिया ‘साइलेंट’ रिएक्शन, लोगों को याद आया पुराना विवाद
- Written By: स्नेहा मौर्या
Rishab Shetty Reaction: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में शादी रचा ली है। इसी बीच हाल ही में ऋषभ शेट्टी से कपल की शादी पर सवाल पूछा गया। जिसपर उन्होंने ऐसा रिएक्शन दिया, जो वायरल हो गया।

रश्मिका और विजय की शादी पर ऋषभ शेट्टी का रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedinng: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में निजी समारोह के बीच सात फेरे लिए। शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखा गया, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी। ऐसे में अचानक शादी की खबर ने फैंस को चौंका दिया।
सूत्रों के मुताबिक, समारोह बेहद सादगीपूर्ण लेकिन शाही अंदाज में आयोजित किया गया। उदयपुर के एक लग्जरी वेन्यू में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न हुआ। सोशल मीडिया पर हालांकि अब तक शादी की आधिकारिक तस्वीरें सामने नहीं आई हैं, लेकिन फैंस इस नई जोड़ी को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
ऋषभ शेट्टी की चुप्पी बनी चर्चा
शादी की खबर के बीच एक और नाम सुर्खियों में आ गया ऋषभ शेट्टी। रश्मिका की डेब्यू कन्नड़ फिल्म किरिक पार्टी के निर्देशक ऋषभ से जब मीडिया ने इस शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी। वे बस हल्की मुस्कान के साथ ‘थैंक यू’ कहकर आगे बढ़ गए।
सम्बंधित ख़बरें
Kala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
पहली बार लाइव सिंगिंग करेंगी Hema Malini, ‘ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली कॉन्सर्ट’ में दिखेगा नया अंदाज
Brown OTT Release: करिश्मा कपूर की वेब सीरीज ‘ब्राउन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, जानें कब ओटीटी पर देगी दस्तक
यह वाकया उस समय का है जब ऋषभ अपनी आगामी फिल्म जय हनुमान से जुड़े एक इवेंट में शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंत्रालयम में आयोजित श्री राघवेंद्र गुरुवैभवोत्सव के समापन समारोह में भी शिरकत की। मीडिया से बातचीत में जब उनसे धार्मिक फिल्मों में काम करने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार किरदार ही सबसे अहम होते हैं।
लोगों को पुराना विवाद फिर आया याद
रश्मिका मंदाना की निजी जिंदगी पहले भी सुर्खियों में रही है। साल 2017 में उन्होंने अपने से 13 साल बड़े रक्षित शेट्टी से सगाई की थी, जो 2018 में टूट गई। बाद में एक इंटरव्यू में रश्मिका ने उनके प्रोडक्शन हाउस परमवाह स्टूडियो
को ‘सो कॉल्ड प्रोडक्शन हाउस’ कह दिया था। इस बयान के बाद इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी और ऋषभ ने भी अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जताई थी।
ये भी पढ़ें- अंधविश्वास की खौफनाक दुनिया दिखाएगी ये फिल्म, तांत्रिकों का होगा पर्दाफाश, रिलीज हुए ट्रेलर ने मचाया धमाल
अब विजय और रश्मिका की शादी के बाद जहां फैंस उनके नए सफर को लेकर उत्साहित हैं, वहीं ऋषभ शेट्टी की चुप्पी ने इस पूरे घटनाक्रम को और भी दिलचस्प बना दिया है। सोशल मीडिया पर इस रिएक्शन को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
Vijay deverakonda rashmika mandanna wedding on rishab shetty reaction viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Karnataka CM 2026: डीके शिवकुमार बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, 3 जून को लेंगे 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ
May 30, 2026 | 07:54 PMशासक हत्यारे बन गए…अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, कहा- उन्हें शर्म आनी चाहिए
May 30, 2026 | 07:51 PMKala Hiran Poster: सलमान खान की गिरफ्तारी, कोर्टरूम ड्रामा, ‘काला हिरण’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा टीजर
May 30, 2026 | 07:45 PM19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













