कांतारा चैप्टर 1 500 करोड़ क्लब में शामिल, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम

kantara Chapter 1 Joins the 500 Crore Club: ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। कहानी, एक्शन और संगीत ने दर्शकों को बांधे रखा है।
कांतारा चैप्टर 1 500 करोड़ क्लब में शामिल, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
कांतारा चैप्टर 1 500 करोड़ क्लब में शामिल
Published on
Updated on

kantara Chapter 1 Collection: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। कांतारा चैप्टर 1 को सिनेमाघरों में आए केवल 9 दिन हुए हैं, लेकिन दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने इसे तेजी से हिट बना दिया है। कहानी, किरदार, एक्शन और संगीत हर पहलू ने दर्शकों को कांतारा चैप्टर 1 से जोड़ रखा है और इसे एक यादगार अनुभव बना दिया है।

सैलानियों की बढ़ती भीड़ और दर्शकों की पाजिटिविटी रिएक्शन के चलते कांतारा चैप्टर 1 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया। यह एक बड़ी उपलब्धि है, जिसे केवल कुछ ही भारतीय फिल्मों ने हासिल किया है। इस सफलता ने ऋषभ शेट्टी को इंडस्ट्री में और मजबूत पहचान दिलाई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई पर नजर डालें तो पहले दिन कांतारा चैप्टर 1 ने 61.85 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की।

कांतारा चैप्टर 1 का कलेक्शन

कांतारा चैप्टर 1 ने दूसरे दिन थोड़ी गिरावट के साथ 45.4 करोड़ की कमाई रही, लेकिन तीसरे और चौथे दिन क्रमशः 55 करोड़ और 63 करोड़ की कमाई ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया। पांचवें दिन कांतारा चैप्टर 1 ने 31.5 करोड़ कमाए, जबकि छठे दिन फिर पकड़ मजबूत हुई और 34.25 करोड़ की कमाई दर्ज हुई। सातवें और आठवें दिन क्रमशः 25.25 करोड़ और 21.15 करोड़ की कमाई हुई। कांतारा चैप्टर 1 का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 337.4 करोड़ रहा। नौवें दिन फिर से बढ़ोतरी देखी गई और 22 करोड़ रुपए की कमाई हुई, जिससे भारत में कुल कमाई 359.40 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग

कांतारा चैप्टर 1 का मल्टी-लैंग्वेज रिलीज, कर्नाटक, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रहा है। ऋषभ शेट्टी की दमदार एक्टिंग, मजबूत कहानी और फिल्म की गहन कंटेंट ने दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाला है। बढ़ता बॉक्स ऑफिस ट्रेंड दर्शाता है कि आने वाले हफ्तों में कांतारा चैप्टर 1 और नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ साबित कर रही है कि साउथ सिनेमा की गुणवत्ता और कहानी कहने की क्षमता अब वर्ल्डवाइड स्तर पर भारतीय फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com