-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ahaan Panday Saiyara Box Office Collection Day 21 Total Business
अहान पांडे की ‘सैयारा’ की कमाई में आई गिरावट, 21वें दिन 1 डिजिट में पहुंचा कलेक्शन
- Written By: स्नेहा मौर्या
Saiyaara: मोहित सूरी की फिल्म सैयारा 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई थी और तब से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार रहा। लेकिन 21वें अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। तो चलिए जानते हैं...

सैयारा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Saiyaara Box Office Collection: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज के बाद से ही लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी और इसके साथ ही अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की। फिल्म में अहान पांडे ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है, वहीं अनीत पड्डा ने भी अपने शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से सभी को प्रभावित किया।
‘सैयारा’ को 45 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन रिलीज के तीन हफ्तों के अंदर ही इसने अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। हालांकि अब इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है।
सैयारा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
ओपनिंग डे पर ‘सैयारा’ ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 21 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि तीसरे दिन इसने 35.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। चौथे और पांचवें दिन फिल्म ने क्रमशः 24 करोड़ और 25 करोड़ रुपये बटोरे। छठे दिन 21.5 करोड़, सातवें दिन 19 करोड़ और आठवें दिन 18 करोड़ रुपये का बिजनेस हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
शिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Chauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने फिर से जोर पकड़ा और नौवें दिन 26.5 करोड़ रुपये तथा दसवें दिन 30 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद 11वें दिन 9.25 करोड़, 12वें दिन 10 करोड़, 13वें दिन 7.5 करोड़, 14वें दिन 6.5 करोड़, 15वें दिन 4.5 करोड़, 16वें दिन 6.75 करोड़, 17वें दिन 8 करोड़, 18वें दिन 2.35 करोड़, 19वें दिन 2.5 करोड़ और 20वें दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।
21वें दिन फिल्म ने कमाए सिर्फ इतने रुपये
अब 21वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को ‘सैयारा’ ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती हैं और फाइनल कलेक्शन में थोड़ा बदलाव संभव है।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों बाद सैयारा का जलवा बरकरार, धड़क 2 और सन ऑफ सरदार 2 से ज्यादा कलेक्शन
इस तरह, ‘सैयारा’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 308.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने अपनी लागत से सात गुना ज्यादा कमाई कर ली है, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है। हालांकि तीसरे हफ्ते में कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन इतने बड़े स्तर पर पहुंचने के बाद यह फिल्म पहले ही 2025 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिलहाल फिल्म की धमाकेदार कहानी, बेहतरीन म्यूजिक और लीड स्टार्स के ताजगी भरे परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है।
Ahaan panday saiyara box office collection day 21 total business
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













