-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist Tulsi Cries Seeing Ritik Mihir Regret
Tulsi Mihir Drama: ऋतिक की हालत देख रो पड़ी तुलसी, मिहिर को होगा अपनी गलती का एहसास
- Written By: सोनाली झा
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इमोशनल तूफान आने वाला है। ऋतिक की हालत देखकर तुलसी टूट जाएगी, जबकि मिहिर को अपनी गलती का एहसास होगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (सोर्स-सोशल मीडिया)
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Twist: एकता कपूर के आइकॉनिक टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस समय जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। आने वाले एपिसोड्स में ऐसे खुलासे और भावनात्मक मोड़ आने वाले हैं, जो दर्शकों को झकझोर कर रख देंगे। शो की कहानी अब एक बार फिर तुलसी, मिहिर और उनके टूटते-बिखरते परिवार के इर्द-गिर्द घूमने लगी है।
अब तक आपने देखा कि तुलसी को देखते ही ऋतिक बुरी तरह भड़क जाता है और उसे जमकर खरी-खोटी सुनाता है। तुलसी के वहां से जाते ही ऋतिक आत्मघाती कदम उठा लेता है और अपने हाथ की नस काट लेता है। गंभीर हालत में तुलसी ही उसे अस्पताल पहुंचाती है। डॉक्टर मिहिर को बताते हैं कि ऋतिक की जान उसकी मां की वजह से बच पाई है। यह सुनकर मिहिर अंदर से टूट जाता है।
ऋतिक की हालत देखकर पसीजा तुलसी का दिल
आने वाले एपिसोड में ऋतिक की हालत देखकर तुलसी का दिल पसीज जाएगा। वह फूट-फूटकर रोएगी और बार-बार मिहिर को कोसती नजर आएगी। तुलसी का मानना होगा कि मिहिर की गलतियों और फैसलों ने पूरे परिवार को बर्बादी की कगार पर ला दिया है। वहीं दूसरी तरफ मिहिर को अपनी भूल का एहसास होगा। ऋतिक को इस हालत में देखकर उसे समझ आएगा कि उसने सच्चाई को नजरअंदाज करके बहुत बड़ी गलती की है। मिहिर ऋतिक से माफी मांगने का फैसला करेगा, लेकिन हालात इतने आसान नहीं होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
The Odyssey Mumbai Premiere: मुंबई पहुंची टीम द ओडिसी, भारतीय फैंस का प्यार देख भावुक हुआ स्पाइडरमैन
Rohit Chandel Arrest: टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में POCSO केस दर्ज
तीसरे ट्राइमेस्टर की झलक शेयर कर जीता फैंस का दिल, दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
ऋतिक की सगी बनने की कोशिश करेगी नॉयना
इसी बीच नॉयना भी अस्पताल पहुंच जाएगी और तुलसी के सामने ऋतिक की सगी बनने की कोशिश करेगी। हालांकि तुलसी पूरे परिवार के सामने नॉयना को नजरअंदाज कर देगी, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो जाएगा। ऋतिक की देखभाल करते हुए तुलसी के सामने एक और बड़ा सच आएगा। उसे पता चलेगा कि मिहिर पूरी तरह कर्ज में डूब चुका है और उसका घर शांति निकेतन जल्द ही नीलाम होने वाला है। यह खबर तुलसी को अंदर तक हिला देगी।
ये भी पढ़ें- फ्लैट के पास लगी आग से डरीं डेजी शाह, चुनावी प्रचार पर उठाए सवाल, बोलीं- ये बेवकूफी है
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की कहानी
अतीत की कड़वी यादें तुलसी के सामने घूमने लगेंगी। कैसे मिहिर ने उसे धोखा दिया था और कैसे उसका भरोसा टूटा था। इसके बावजूद तुलसी एक बड़ा फैसला लेगी। तुलसी मिहिर की मदद करेगी, सिर्फ इसलिए ताकि उसके बच्चे बेघर न हों। जल्द ही मिहिर को पता चलेगा कि शांति निकेतन को बचाने के लिए तुलसी ने अपने पूरे परिवार को दांव पर लगा दिया है। यह जानकर मिहिर पछतावे की आग में जल उठेगा और एक बार फिर तुलसी के पैरों में गिरकर माफी मांगेगा। आने वाले एपिसोड्स में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की कहानी को एक बेहद भावुक और विस्फोटक मोड़ देने वाला है।
Kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 twist tulsi cries seeing ritik mihir regret
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMAnimesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMVaranasi Air Show: नमो घाट पर अक्टूबर में वायुसेना का भव्य एयर शो, तीन जैगुआर विमानों ने शुरू की हवाई रिहर्सल
Jul 11, 2026 | 01:36 PMफिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PMलाल किले को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह; कॉलर की तलाश जारी
Jul 11, 2026 | 01:29 PMBMC में दो और नगरसेवकों की सदस्यता रद्द: मेयर रितू तावड़े की घोषणा; AIMIM और NCP को बड़ा राजनीतिक झटका
Jul 11, 2026 | 01:28 PMवीडियो गैलरी

मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM
गजपति महाराज ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, ISKCON की अलग तिथियों पर जताई कड़ी आपत्ति-VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:31 AM














