किकू शारदा ने राइज एंड फॉल में ज्योतिषी बनकर मचाया धमाल, दर्शक हंसी से हुए लोटपोट

Kiku Sharda on Rise and Fall: कॉमेडियन किकू शारदा ने शो ‘राइज एंड फॉल’ में एंट्री लेकर दर्शकों को खूब हंसाया। उन्होंने भविष्यवाणी कपूर नाम के ज्योतिषी और टैरो कार्ड रीडर का किरदार निभाया।
किकू शारदा ने राइज एंड फॉल में ज्योतिषी बनकर मचाया धमाल, दर्शक हंसी से हुए लोटपोट
किकू शारदा ने राइज एंड फॉल में ज्योतिषी बनकर मचाया धमाल
Published on: 
Updated on: 

Kiku Sharda on astrologer: रियलिटी शो राइज एंड फॉल अपने फिनाले एपिसोड के करीब पहुंच चुका है। जैसे-जैसे शो का अंत नजदीक आ रहा है, प्रतियोगियों के बीच तनाव और रणनीतियां बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच दर्शकों के लिए एक मजेदार सरप्राइज लेकर आए कॉमेडियन किकू शारदा, जिन्होंने अपने कॉमिक अंदाज में शो को हल्का-फुल्का और मनोरंजक बना दिया।

किकू शारदा ने शो के टॉवर में ज्योतिषी और टैरो कार्ड रीडर भविष्यवाणी कपूर के रूप में एंट्री की। उन्होंने कहा कि आप लोग सोच रहे होंगे मैं कौन हूं और कहां से आया हूं? मैं मुलुंड का विश्व-प्रसिद्ध ज्योतिषी और टैरो कार्ड रीडर, भविष्यवाणी कपूर हूं। उनके इस डायलॉग पर सभी प्रतियोगी और दर्शक हंस पड़े। किकू ने सभी कंटेस्टेंट्स का भविष्य बताना शुरू किया और अपने अंदाज में सबकी खिंचाई कर डाली। उनकी हाजिरजवाबी और मजाकिया टिप्पणियों ने माहौल को पूरी तरह से मजेदार बना दिया।

अशनीर ग्रोवर ने बढ़ाया एंटरटेनमेंट लेवल

शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर भी इस एपिसोड में कम नहीं रहे। वे रेड रूम में पहुंचे और अरबाज व धनश्री से मजेदार बातचीत करते हुए बोले, “डरना भी चाहिए! उस दिन जो निक्की आकर बम फोड़कर गई थी, लगा तुम्हारा और धनश्री का गेम वहीं खत्म हो जाएगा। वो बहुत बोलती है, मुझे तो लगा मेरी पत्नी ही बस मुझे सुनाती है। अशनीर के इस मजाक पर सेट पर ठहाके लगने लगे। वहीं अरबाज ने कहा कि फिनाले के इतने पास आकर बाहर होने का डर वाकई असली था।

टिकट टू गो होम टास्क से मची हलचल

लेटेस्ट एपिसोड में नया टास्क ‘टिकट टू गो होम’ पेश किया गया, जिसमें सभी प्रतियोगियों को यह तय करना था कि किसे अब घर भेजा जाना चाहिए। इस टास्क ने टॉवर में हलचल मचा दी और कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ गई। शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड इस हफ्ते के अंत तक आने वाला है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दर्शकों में भी यह जानने की उत्सुकता है कि आखिर ‘राइज एंड फॉल’ का विनर कौन बनेगा। यह शो अमेजन एमएक्स प्लेयर और सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है और दर्शक हर एपिसोड में ड्रामा, इमोशन और कॉमेडी का मिश्रण देख रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com