-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Dhanashree Says She Caught Chahal Red Handed In The Second Month Of Marriage
धनश्री वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- शादी के दूसरे महीने में ही चहल को रंगे हाथों पकड़ा
- Written By: सोनाली झा
Dhanashree Verma Revelation: राइज एंड फॉल में धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल संग शादीशुदा जीवन को लेकर खुलासा किया। धनश्री ने कहा कि शादी के केवल दूसरे महीने में ही उन्होंने चहल को रंगे हाथों पकड़ा था।

धनश्री वर्मा का चौंकाने वाला खुलासा
Dhanashree Verma shocking revelation: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं। हाल ही के एपिसोड में उन्होंने अपने विवाह और तलाक को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। धनश्री ने दावा किया कि उन्हें अपनी शादी के केवल दूसरे महीने में ही युजवेंद्र चहल को धोखा देते हुए पकड़ा।
शो के एक वायरल क्लिप में देखा गया कि धनश्री और कुब्रा सैत एक डाइनिंग टेबल पर बैठकर ब्रेकफास्ट कर रही थीं। इस दौरान कुब्रा ने धनश्री से पूछा कि उन्हें पहली बार कब एहसास हुआ कि उनकी शादी युजवेंद्र के साथ नहीं चल पाएगी। धनश्री ने हल्की आवाज में जवाब दिया कि पहले साल, दूसरे महीने में पकड़ा। कुब्रा की हैरानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया।
धनश्री वर्मा का खुलासा
धनश्री ने इससे पहले भी युजवेंद्र चहल के साथ तलाक और अफवाहों पर खुलासे किए थे। उन्होंने कहा कि एलिमनी लेने की खबरें गलत थीं और यह केवल अफवाहें थीं। उन्होंने बताया कि तलाक आपसी सहमति से हुआ और इसमें जल्दीबाजी नहीं थी। धनश्री ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे सिखाया है कि केवल उन लोगों को समझाना चाहिए, जिनकी मुझे परवाह है। जिनको हमारी कहानी से कोई मतलब नहीं, उनके लिए समय क्यों बर्बाद करें?
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
धनश्री और युजवेंद्र की शादी
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो धनश्री और युजवेंद्र ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात 2020 के लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन डांस क्लासेस के जरिए हुई थी। शादी के लगभग चार साल तक साथ रहने के बाद फरवरी 2025 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। धनश्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए यह भी बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत से लेकर तलाक तक का सफर उनके लिए बहुत इमोशनल और चुनौतीपूर्ण रहा।
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क ने मचाई हलचल, 8 कंटेस्टेंट्स पर लटक रही बेघर होने की तलवार
धनश्री वर्मा का करियर
धनश्री ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और अफवाहों का सामना करते हुए अपनी मजबूती बनाए रखी और अपने करियर और निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित किया। धनश्री वर्मा पेशेवर रूप से एक कोरियोग्राफर, डांसर और यूट्यूबर हैं। उन्होंने ‘झलक दिखला जा 11’ के फाइनलिस्ट तक का सफर तय किया और यूट्यूब पर डांस वीडियो के जरिए लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनका खुलासा दर्शकों के लिए एक बार फिर चर्चाओं का केंद्र बन गया है।
Dhanashree says she caught chahal red handed in the second month of marriage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














