Kiara Advani Pregnant: मां बनने वाली हैं कियारा आडवाणी, कपल ने एक प्यारे पोस्ट के साथ की अनाउंसमेंट

बी-टाउन के फेवरेट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन हाल ही में कपल ने एक प्यारे से पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है। 
Kiara Advani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बी-टाउन के फेमस कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। शादी के दो साल बाद एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। हाल ही में कपल एक प्यारे से पोस्ट के साथ अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है।

दरअसल, कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कोलैब पोस्ट शेयर किया है। जिसमें दोनों का हाथ एक-दूसरे के हाथ में है और उन्होंने छोटे छोटे जुराबों को पकड़ा हुआ है। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए कियारा-सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया कि ''हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है।'' हालांकि, फैंस शादी के बाद से ही कपल को माता-पिता बनता हुआ देखना चाहता था और अब दोनों ने यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है।

साल 2023 में रचाई थी शादी बता दें, साल 2023 में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धूमधाम से शादी की थी। करीब 2-3 साल तक एक-दूसरे को गुपचुप डेट करने के बाद शेरशाह स्टार्स ने दो साल पहले 7 फरवरी को राजस्थान में एक रॉयल वेडिंग की थी। वहीं अब शादी के दो साल बाद यह कपल मम्मी-पापा बनने जा रहा है।

इससे 21 दिन पहले ही फेमस कपल ने अपनी शादी की दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। कियारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो भी शेयर किया था जिसकी शुरुआत ब्राइडल एंट्री और आखिरी जिम में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पसीने बहाने से होती है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में दिया था कि, "कैसे यह शुरू हुआ और कैसा यह चल रहा है। हर चीज में मेरे पार्टनर को हैप्पी एनिवर्सरी। लव यू सिद्धार्थ।"

कपल की लव स्टोरी 

इन सबके बीच अगर दोनों की लव स्टोरी की बात करें, तो कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के इश्क की दास्तां फिल्म शेरशाह के सेट पर शुरू हुई थी। इसके बाद ही दोनों को ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ रियल लाइफ में भी प्यार हो गया था। हालांकि, खुलकर उन्होंने कभी अपना रिश्ता नहीं कबूला था। लेकिन शादी के बाद अक्सर दोनों खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हुए दिखाई देते हैं।