-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Toxic Movie Tara Sutaria First Look Yash Gun Avatar
यश की ‘टॉक्सिक’ से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक रिवील, हाथ में बंदूक लिए दिखा दमदार अवतार
- Written By: सोनाली झा
Tara Sutaria Gun Look: यश की 'टॉक्सिक' से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। हाथ में बंदूक और सख्त तेवरों के साथ उनका दमदार अवतार चर्चा में है। तारा फिल्म में रेबेका का किरदार निभा रही हैं।

तारा सुतारिया (सोर्स: सोशल मीडिया)
Tara Sutaria First Look Toxic: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म से अब तक कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी के दमदार लुक सामने आ चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। इसी कड़ी में अब फिल्म से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक भी रिवील कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तारा के इस नए अवतार को देखकर फैंस हैरान भी हैं और बेहद एक्साइटेड भी।
फिल्म के मेकर्स और यश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तारा सुतारिया का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में तारा एकदम अलग और बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में बंदूक थाम रखी है और उनकी आंखों में एक अलग तरह की सख्ती और रहस्य झलक रहा है। इस लुक के साथ यह भी साफ कर दिया गया है कि फिल्म में तारा ‘रेबेका’ नाम का किरदार निभाने वाली हैं। उनका यह अवतार उनके अब तक के ऑन-स्क्रीन इमेज से बिल्कुल अलग है।
तारा सुतारिया का स्ट्रॉन्ग लुक
‘टॉक्सिक’ में शामिल सभी एक्ट्रेसेस के लुक्स देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में महिला किरदार सिर्फ शोपीस नहीं होंगे, बल्कि कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। कियारा आडवाणी, नयनतारा और हुमा कुरैशी के बाद अब तारा सुतारिया का स्ट्रॉन्ग और एक्शन-ओरिएंटेड लुक इस बात की पुष्टि करता है कि फिल्म में हर किरदार का अपना वजन और प्रभाव होगा।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
नुसरत भरूचा ने रेड जिम वियर में फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, बारिश एंजॉय करते हुए शेयर किया मजेदार पोस्ट
मेगा बजट प्रोजेक्ट होगा टॉक्सिक
फिल्म ‘टॉक्सिक’ को गीतू मोहनदास डायरेक्ट कर रही हैं और इसे एक मेगा बजट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है। यश इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे और उनके फैंस लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की कहानी, किरदारों के लुक और स्टारकास्ट को देखकर कहा जा रहा है कि यह एक इंटेंस और पावरफुल सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होने वाला है।
ये भी पढ़ें- ‘जब मैं रोता हूं तो आप भी रोते हैं’, KBC 17 को अलविदा कहते हुए इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन
टॉक्सिक कब होगा रिलीज
रिलीज डेट की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी रिलीज होगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। फिलहाल तारा सुतारिया के फर्स्ट लुक ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है और दर्शक बेसब्री से इसके ट्रेलर और आगे के अपडेट्स का इंतजार कर रहे हैं।
Toxic movie tara sutaria first look yash gun avatar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM













