-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Khushi Kapoor Reacts To Her Rumoured Relationship With Vedang Raina
खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा
- Written By: अनिल सिंह
खुशी कपूर ने वेदांग रैना संग अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने इस विषय पर अपना बयान दिया है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने इस विषय पर क्या कुछ कहा है।

मुंबई: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और एक्टर वेदांग रैना का नाम बीते कुछ दिनों से एक साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इसी विषय पर खुशी कपूर की तरफ से बयान सामने आया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने यह बताया है कि वह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहती हैं।
हार्पर बाजार इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान खुशी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात की और यह बताया कि यह मेरे लिए निश्चित रूप से नया है, लेकिन इसमें ऐसा कुछ नहीं है जिसके बारे में मुझे पहले बहुत सोचना पड़ा हो, मैं चाहती हूं कि मेरा काम पर फोकस बना रहे। मैं समझती हूं कि जब आप लोगों की नजरों में होते हैं तो एक निश्चित उत्सुकता लोगों के मन में होती है। लेकिन मुझे लगता है कि अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना चाहिए और अपने काम को प्राथमिकता देनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- हिमांश कोहली ने सादगी भरे अंदाज में की शादी, नेहा कक्कड़ के साथ…
सम्बंधित ख़बरें
जाह्नवी कपूर ने बयां किया डेब्यू का दर्द, धड़क की सफलता के बावजूद ट्रोलिंग से टूट गया था आत्मविश्वास
‘हिम्मतवाला’ से मिली स्टारडम, 200 फिल्मों तक फैला श्रीदेवी का जादू, हुनर से जीता दर्शकों का दिल
जब श्रीदेवी ने ठुकराई थी मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म, ब्रेकअप के बाद सामने आया पुराना किस्सा
अंशुला कपूर की सगाई में नहीं दिखी श्रीदेवी की तस्वीर, शादी में कायम रही रिश्तों की पुरानी दरारें
दरअसल खुशी कपूर और वेदांग रैना के रिलेशनशिप की जो खबर सामने आई थी वह दोनों की तस्वीरों को लेकर सामने आई थी। खुशी कपूर और वेदांग रैना के वेकेशन की तस्वीरों में बैकग्राउंड में समानता दिखाई देने के बाद लोगों ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि दोनों साथ में वेकेशन मना रहे हैं और दोनों रिलेशनशिप में हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी इस बात को स्वीकार नहीं किया है। खुशी कपूर ताजा बयान में भी वो यह कहते हुए नजर आई है कि वह अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट ही रखना चाहती हैं।
इतना ही नहीं वेदांग रैना खुशी के 24 पर जन्मदिन के मौके पर मौजूद थे। इस जन्मदिन में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर सहित परिवार के लोग शामिल थे। वेदांग को खुशी के साथ देखा गया था और वह उनके साथ बेहद करीब नजर आ रहे थे। उसी के बाद से यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि दोनों के बीच खिचड़ी जरूर पक रही है।
हालांकि अब तक दोनों की तरफ से इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। खुशी कपूर की अगर बात करें तो वह जोया अख्तर और रीमा कागती की द आर्चिज फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं वेदांग रैना कि अगर बात करें तो वह हाल ही में ‘जिगरा’ नाम की फिल्म में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट अहम भूमिका में थीं।
Khushi kapoor reacts to her rumoured relationship with vedang raina
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर हाई-प्रोफाइल ड्रग्स केस: गुजरात कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच, नाना पटवारी से पूछताछ की तैयारी
Jul 12, 2026 | 12:19 PMPost Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम में निवेश करें और हर महीने पाएं 15000 रुपये
Jul 12, 2026 | 12:18 PMटॉयलेट जाने के बहाने घर में घुसा डिलीवरी एजेंट; महिला से की छेड़छाड़, पुलिस ने Flipkart एजेंट को किया गिरफ्तार
Jul 12, 2026 | 12:15 PMदुरबार के हॉस्टल में 40 छात्रों के फूड पॉइजनिंग होने के बाद एक्शन में प्रशासन, जानें पूरी इनसाइड स्टोरी
Jul 12, 2026 | 12:14 PMबांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM‘ऑपरेशन टाइगर-3’ की चर्चाओं से नाराज सुप्रिया सुले; बोलीं- हमें सिर्फ मनसे में भेजना बाकी रह गया है
Jul 12, 2026 | 12:09 PMशरद पवार ने किया किसान कर्जमाफी के बदलावों का स्वागत, CM फडणवीस का जताया आभार; विलय की अटकलें हुईं तेज
Jul 12, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














