- Hindi News »
- Entertainment »
- Katrinas Mother Gave A Befitting Reply To Neetu Kapoor Attacked Her Values
नीतू कपूर को कैटरीना की मां ने दिया मुंहतोड़ जवाब, किया संस्कारों पर हमला
- Written By: सुनीता पांडे

Photo: Twitter
मुंबई: सोशल मीडिया पर नीतू कपूर वर्सेज कैटरीना कैफ के बीच अब कैटरीना की मां सुजैन की एंट्री हो गई है। हाल ही में नीतू कपूर ने कैटरीना और अपने बेटे रणबीर कपूर के पिछले रिश्तों पर काफी तल्ख़ टिप्पणी की थी, जिसके बाद कैटरीना के बचाव में उनकी मां सामने आई है। सुजैन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नीतू कपूर को जवाब देते हुए लिखा- ‘मुझे ऐसे संस्कार दिए गए हैं, जहां आप सफाई कर्मचारी को भी वैसे ही इज्जत दो, जैसा कि आप किसी कंपनी के सीईओ को देते हो। वैसे तो इस पोस्ट में सुजैन ने सीधे तौर पर नीतू कपूर का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में उन्होंने नीतू कपूर के संस्कारों पर ही हमला बोल दिया।
पहले नीतू कपूर ने कही थी ये बातें
सम्बंधित ख़बरें
Love & War Update: 20 घंटे काम, नो बर्थडे ब्रेक! ‘लव एंड वॉर’ पर दिखेगा संजय लीला भंसाली खास विजन
Ramayan First Review: लॉस एंजिल्स में हुई पहली स्क्रीनिंग, रणबीर कपूर की फिल्म को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
RK स्टूडियो की वापसी! रणबीर और करिश्मा कपूर संभालेंगे राज कपूर की विरासत, लीज पर ली 5 मंजिला बिल्डिंग
अहान पांडे के बाद अब इस एक्टर संग मोहित सूरी बनाएंगे फिल्म? गैंग्स्टर म्यूजिकल लव स्टोरी से हिलेगा बॉक्स ऑफिस
बता दें कि नीतू कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बोर्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘क्योंकि उसने आपको 7 साल तक डेट किया है, इसका मतलब ये नहीं है कि वो आपसे शादी ही करेगा। डेटिंग में शादी की गारंटी नहीं देने को धोखा नहीं माना जा सकता। आगे नीतू कपूर ने ये भी लिखा था कि, ‘मेरे अंकल ने 6 साल तक डॉक्टरी की पढ़ाई की है, लेकिन आज वो एक डीजे हैं।’
यूजर्स दे रहे हैं रिएक्शन
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का रिलेशन खत्म होने के सालों बाद नीतू कपूर के इस पोस्ट को देख यूजर्स ने काफी हैरानी जताते हुए इसे गलत बताया था। अब कई यूजर्स ने सुजैन के पोस्ट पर भी रिएक्शन दिया हैं। एक यूजर्स ने कहा- ‘हो सकता है कि ये जनरल सा पोस्ट हो, लेकिन इसकी टाइमिंग बहुत सही है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा है- ‘किसी के ऑब्सेशन को जवाब देना कभी-कभी जरूरी हो जाता है।
बता दें कि रणबीर कपूर से रिश्ता टूटने के बाद कैटरीना कैफ ने 9 दिसंबर, 2021 को विक्की कौशल से शादी रचा ली थी।
Katrinas mother gave a befitting reply to neetu kapoor attacked her values
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में कोख में कत्ल! 54 हजार बच्चियों की भ्रूण हत्या से हिला सदन, क्या अब लगेगा ‘मर्डर’ का चार्ज?
Feb 25, 2026 | 07:08 PMजिम्बाब्वे के कोच ने तिलक वर्मा पर दिया बड़ा बयान, बताया उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए कितनी बड़ी परेशानी?
Feb 25, 2026 | 07:05 PMअकोला जिला कौशल विकास केंद्र की नई पहल: हर महीने के तीसरे बुधवार को लगेगा रोजगार मेला
Feb 25, 2026 | 07:03 PMICC रैकिंग में ईशान किशन का बड़ा धमाका, कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ा, इस नंबर पर बनाई जगह
Feb 25, 2026 | 06:50 PMभाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चलाया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड कांग्रेस’ अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टस् का सैलाब
Feb 25, 2026 | 06:44 PM‘नमस्ते-शालोम’ से गूंजा इजरायल: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम, क्या होगी बड़ी सर्जिकल डील?
Feb 25, 2026 | 06:44 PMT20 World Cup Super-8: श्रीलंका ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड पहले करेगा बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
Feb 25, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

मालेगांव सरकारी दफ्तर में नमाज पर भड़के नितेश राणे, मदरसों को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO
Feb 25, 2026 | 06:35 PM
टिकट काटने वाले काट रहे गरीबों की जेब! आनंद बिहार रेलवे स्टेशन पर टिकट बाबू ने किया गजब का कांड, देखें-VIDEO
Feb 25, 2026 | 05:54 PM
दलित दंपति को सरेआम बेइज्जत कर मंदिर से बाहर निकाला
Feb 25, 2026 | 05:46 PM
झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM














