Vicky Kaushal की महावतार में आया बड़ा ट्विस्ट, फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण नहीं ये एक्ट्रेस बनीं पहली पसंद

Vicky Kaushal Upcoming Film: विक्की कौशल की फिल्म ‘महावतार’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण की जगह श्रद्धा कपूर को फीमेल लीड के लिए अप्रोच किया गया है।
Vicky Kaushal Mahavatar Shraddha Kapoor entry casting Bollywood upcoming movies
विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म महावतार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Vicky Kaushal Film Mahavatar Update: विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘महावतार’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल इस प्रोजेक्ट को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जहां एक ओर विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में व्यस्त हैं, वहीं ‘महावतार’ की कास्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

पहले खबरें थीं कि फिल्म में फीमेल लीड के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत चल रही है। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स ने अपना रुख बदल लिया है। नई जानकारी के अनुसार, डायरेक्टर अमर कौशिक और मैडॉक फिल्म्स ने इस रोल के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा इस किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद बन गई हैं और फिलहाल उनके साथ बातचीत जारी है।

विक्की कौशल निभाएंगे भगवान परशुराम का किरदार

फिल्म ‘महावतार’ में विक्की कौशल भगवान परशुराम के रोल में नजर आने वाले हैं, जो इस प्रोजेक्ट को और भी खास बनाता है। मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म में ऐसी एक्ट्रेस को कास्ट किया जाए, जो न सिर्फ स्टार वैल्यू रखती हो बल्कि स्क्रीन पर मजबूत मौजूदगी भी दिखा सके। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में ‘स्त्री 2’ जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

नई जोड़ी पर मेकर्स की नजर

अगर श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए हां कहती हैं, तो पहली बार उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। यह फ्रेश पेयरिंग दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प साबित हो सकती है। मेकर्स को उम्मीद है कि विक्की और श्रद्धा की यह नई जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जून के बाद शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

क्या बनेगी साल की सबसे बड़ी फिल्म

‘महावतार’ को मैडॉक फिल्म्स की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि श्रद्धा कपूर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं या नहीं और यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है। फिलहाल इतना तय है कि ‘महावतार’ को लेकर हर नया अपडेट फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com