

Anupam Kher Ranveer Singh And Vicky Kaushal Photo: मुंबई में आयोजित NMACC यानी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की तीसरी सालगिरह के मौके पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया। इस सेल्फी में उनके साथ रणवीर सिंह और विक्की कौशल नजर आए।
अनुपम खेर के साथ रणवीर सिंह और विक्की कौशल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। अनुपम खेर ने इस सेल्फी को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा कि एक है ‘धुरंधर’, दूसरा है ‘छावा’ और उनके बीच खड़ा है 550 फिल्मों का एक नया कलाकार। अनुपम खेर के इस मजेदार कैप्शन ने फैंस को खूब एंटरटेन किया और पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए।
पोस्ट में अनुपम खेर ने रणवीर सिंह और विक्की कौशल की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि दोनों अभिनेताओं की ऊर्जा, समर्पण और काम के प्रति जुनून देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों से मिलकर उन्हें गर्व महसूस होता है और उनके अंदर एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी जागती है।
इस तस्वीर पर फैंस ने भी दिल खोलकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि एक फ्रेम में तीन दमदार कलाकार। वहीं, दूसरे ने यूजर ने कमेंट किया कि टैलेंट का पावरहाउस। कुछ फैंस ने तो यहां तक कह दिया कि अनुपम खेर, रणवीर सिंह और विक्की कौशल को एक साथ किसी फिल्म में कास्ट किया जाना चाहिए।
यह तस्वीर सिर्फ एक सेल्फी नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कलाकारों के बीच आपसी सम्मान और रिश्तों की झलक भी दिखाती है। अनुपम खेर जैसे सीनियर एक्टर का युवा सितारों को प्रोत्साहित करना इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक संकेत है। इस खास मौके पर ली गई यह तस्वीर दर्शाती है कि अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकार एक साथ आकर न सिर्फ एक-दूसरे की सराहना करते हैं, बल्कि इंडस्ट्री को और भी मजबूत बनाते हैं।