- Hindi News »
- Entertainment »
- Kartik Aaryan Ananya Panday Movie Tu Meri Main Tera Box Office Collection Day 3
कार्तिक-अनन्या की रोमांटिक फिल्म की रफ्तार धीमी, 3 दिन में बजट का सिर्फ इतना हिस्सा हुआ वसूल
Kartik Aaryan And Ananya Panday Film: क्रिसमस पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने 3 दिनों में ठीकठाक कमाई की है। जानिए पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
- Written By: स्नेहा मौर्या

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tu Meri Main Tera Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को 25 दिसंबर यानी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन पूरे हो चुके हैं। हालांकि, धुरंधर और अवतार 3 जैसी बड़ी फिल्मों की मौजूदगी में इसे ज्यादा स्क्रीन और दर्शक नहीं मिल पाए, फिर भी फिल्म ने सम्मानजनक कमाई दर्ज की है।
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का 3 दिन का कलेक्शन
दरअसल, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी। दूसरे दिन कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली और फिल्म 5.25 करोड़ रुपये ही जुटा सकी। तीसरे दिन यानी आज शाम 5:30 बजे तक फिल्म ने करीब 2.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 15.05 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। बता दें कि यह आंकड़े सैकनिल्क पर उपलब्ध शुरुआती डेटा पर आधारित हैं और इनमें बदलाव संभव है।
बजट के मुकाबले कितनी आगे बढ़ी फिल्म?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का बजट करीब 90 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दो दिनों में फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 17.50 करोड़ रुपये हो चुकी थी। अगर तीसरे दिन का घरेलू कलेक्शन भी जोड़ दिया जाए, तो फिल्म अब तक अपने कुल बजट का लगभग 25 प्रतिशत निकाल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
27 करोड़ के नुकसान के बाद छलका Vashu Bhagnani का दर्द, बोले- वरुण धवन ने कभी हाल तक नहीं पूछा
Cannes 2026 में आराध्या बच्चन ने रेड सैटिन गाउन में बिखेरा जलवा, मां ऐश्वर्या राय के साथ लूटी पूरी लाइमलाइट
अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई
Aishwarya Rai ने कान्स 2026 में ब्लू शिमरी गाउन में लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर रॉयल अंदाज देख फैंस हुए दीवाने
हिट होने के लिए कितनी कमाई जरूरी?
बॉक्स ऑफिस पर हिट का टैग पाने के लिए किसी भी फिल्म को आमतौर पर अपने बजट का कम से कम दोगुना कमाना होता है। इस लिहाज से कार्तिक- अनन्या की इस फिल्म को करीब 180 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूना होगा। फिलहाल फिल्म की रफ्तार धीमी नजर आ रही है, लेकिन वीकेंड और वर्ड ऑफ माउथ के दम पर आने वाले दिनों में कमाई बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: इन बॉलीवुड एक्टर्स ने अपने दमदार अभिनय से साल भर बांधे रखा दर्शकों का ध्यान
फिल्म के बारे में खास बातें
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन समीर विद्वंस ने किया है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फ्रेश केमिस्ट्री देखने को मिलती है। फिल्म अपने रिव्यू में 3 स्टार देते हुए इसे हल्की-फुल्की, एंटरटेनिंग और टाइमपास लव स्टोरी बताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दर्शकों का रिस्पॉन्स फिल्म की किस्मत को कहां तक ले जाता है।
Kartik aaryan ananya panday movie tu meri main tera box office collection day 3
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
May 23, 2026 | 02:28 PMबेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई
May 23, 2026 | 02:28 PMChemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
May 23, 2026 | 02:24 PM‘मैं तहसील में काम करता हूं’ कहकर महिला को लगाया लाखों का चूना, आरोपी पर केस दर्ज
May 23, 2026 | 02:20 PMसंभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
May 23, 2026 | 02:18 PMपुणे में गहराया जल संकट, खडकवासला बांध में बचा पानी जुलाई तक पड़ सकता है कम
May 23, 2026 | 02:16 PMनागपुर यूनिवर्सिटी में सुधार का दावा, RTMNU के नए प्र-उपकुलपति एक्शन मोड में, परीक्षा व्यवस्था पर फोकस
May 23, 2026 | 02:11 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














