-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ananya Panday Film Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1
अनन्या पांडे और लक्ष्य की Chand Mera Dil की धीमी शुरुआत, पहले दिन 2.90 करोड़ की हुई कमाई
- Written By: सोनाली झा
Chand Mera Dil Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य की ‘चांद मेरा दिल’ ने पहले दिन 2.90 करोड़ की कमाई की। धीमी ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने ‘एक दिन’ को पीछे छोड़ लक्ष्य के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी।

चांद मेरा दिल की कमाई (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: ‘चांद मेरा दिल’ आखिरकार 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म को लेकर रिलीज से पहले बहुत ज्यादा चर्चा नहीं थी, लेकिन ट्रेलर और गानों ने युवाओं के बीच अच्छा माहौल बनाया था। अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और ऑफिशियल डेटा आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। बावजूद इसके, फिल्म की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी धीमी मानी जा रही है।
फिल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाने के लिए मेकर्स ने टिकटों की कीमत भी कम रखी थी। शाम 5 बजे से पहले के शो के टिकट 149 रुपये और शाम 5 बजे के बाद के टिकट 199 रुपये में उपलब्ध कराए गए थे। इसके बावजूद सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी बहुत मजबूत नहीं दिखी। हालांकि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिले-जुले लेकिन ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। खासकर लक्ष्य और अनन्या की फ्रेश जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। वहीं फिल्म का संगीत भी सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
एक दिन से निकली आगे
भले ही धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म की ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं रही, लेकिन इसने एक दिन के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। ऐसे में ‘चांद मेरा दिल’ ने लगभग दोगुनी कमाई करते हुए बेहतर शुरुआत दर्ज की है।
सम्बंधित ख़बरें
गौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट

40 करोड़ के बजट पर टिकी निगाहें
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘चांद मेरा दिल’ का बजट करीब 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में 2.90 करोड़ की ओपनिंग को औसत माना जा रहा है। अब फिल्म के लिए सबसे अहम शनिवार और रविवार का कलेक्शन रहेगा। अगर वीकेंड में फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल नहीं आता, तो आगे की राह मुश्किल हो सकती है।
लक्ष्य के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
फिलहाल फिल्म के पास पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाने का मौका है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में यह रोमांटिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस पर कितनी रफ्तार पकड़ पाता है। धीमी शुरुआत के बावजूद ‘चांद मेरा दिल’ लक्ष्य के करियर की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। इसने उनकी 2024 में रिलीज हुई Kill के पहले दिन के 1.35 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
Ananya panday film chand mera dil box office collection day 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM












