-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Birthday Special Kartik Aaryan Journey
ग्वालियर से इंजीनियरिंग छोड़ मुंबई आए कार्तिक आर्यन का ‘फैन-मेड सुपरस्टार’ बनने तक का अद्भुत सफर
- Written By: अनिल सिंह
Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन का जन्मदिन: ग्वालियर से मुंबई आकर इंजीनियरिंग छोड़कर संघर्ष करने वाले कार्तिक कैसे 'प्यार का पंचनामा' और 'भूल भुलैया 2' से सुपरस्टार बने, जानिए उनका सफ़र।

Kartik Aaryan: भूल भुलैया 2' से कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में अपनी धाक जमाई, पढ़ें प्रेरणादायक सफर
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन की कहानी चमचमाती मुंबई से नहीं, बल्कि ग्वालियर की शांत गलियों से शुरू हुई, जहाँ एक मिडिल-क्लास लड़का अपने सपनों को हकीकत में बदलने की जिद लिए बड़ा हुआ और वो भी बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड, बिना किसी गॉडफादर और बिना किसी आसान रास्तों के। सिर्फ अपने जुनून, मेहनत और खुद पर अटूट भरोसे के साथ वह मुंबई पहुँचा और देखते ही देखते फिल्म इंडस्ट्री पर छा गया।
हालांकि फ़िल्म इंडस्ट्री में कार्तिक के शुरुआती साल काफी संघर्ष से भरे रहे, जिनमें अनगिनत ऑडिशन, भीड़ भरी लोकल ट्रेनों का सफर, और वे रिजेक्शन्स शामिल है, जो किसी कमज़ोर दिल वाले को तोड़ देता, लेकिन कार्तिक रुके नहीं। हर दिन, हर ऑडिशन, वह उसी जिद के साथ जाते, जिसने उन्हें आगे बढ़ाए रखा। आखिरकार उनकी जिंदगी का असली मोड़ आया ‘प्यार का पंचनामा’ के साथ। एक छह मिनट का मोनोलॉग और सब बदल गया। दर्शक उनसे जुड़ने लगे, मेकर्स ने उनके टैलेंट को पहचाना, और बॉलीवुड को मिला एक उभरता हुआ सेल्फ-मेड स्टार।
जबरदस्त परफॉर्मेंस से जीता दिल
‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने 100 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री कर उन्हें राष्ट्रीय सनसनी बना दिया और इसके बाद शुरू हुई उनके बॉक्स ऑफिस सफलता की चमकदार कहानी। इसके बाद ‘लुका छुपी’ और ‘पति पत्नी और वो’ ने साबित कर दिया कि कार्तिक भीड़ खींचने वाले भरोसेमंद स्टार हैं। फिर आई वो फिल्में जिन्होंने उन्हें सुपरस्टार बना दिया, जिनमें ‘भूल भुलैया 2’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘चंदू चैंपियन’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ शामिल है। इनमें ‘चंदू चैंपियन’ में जहां दर्शक उनका शारीरिक और भावनात्मक ट्रांसफॉर्मेशन देखकर दंग रह गए, वहीं ‘सत्यप्रेम की कथा’ में उनकी परिपक्व और दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस ने लाखों को प्रभावित किया। उसके साथ ही ‘भूल भुलैया 3’ ने तो उन्हें बॉलीवुड के सबसे बैंकएबल यंग सुपरस्टार के तौर पर स्थापित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
ये भी पढ़ें- 120 बहादुर vs मस्ती 4, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में पहले दिन किसने मारी बाजी
आज अपना जन्मदिन मना रहे कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्मों में इस क्रिसमस रिलीज़ होने जा रही ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के अलावा अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल लव स्टोरी, ‘नागज़िल्ला’, ‘कैप्टन इंडिया’ और कई बड़े प्रोजेक्ट्स शामिल हैं, जो उन्हें इंडियन सिनेमा का सबसे चमकता नाम बना रहे हैं।
कार्तिक को मिले अवॉर्ड्स
गौरतलब है कि समय के साथ कार्तिक ने न सिर्फ जोखिम लिए, बल्कि खुद को अपग्रेड करते हुए ऐसी कहानियाँ चुनीं, जो देशभर के दर्शकों से गहरे जुड़ीं। हर फिल्म ने उनकी कला को निखारा, उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ाई, और उन्हें एक सच्चे बॉलीवुड लीडिंग मैन का दर्जा दिलाया। पुरस्कारों की बात करें तो हाल के वर्षों में उन्होंने कई बड़े सम्मान अपने नाम किए, जिनमें इस साल उन्हें ‘चंदू चैंपियन’ के लिए बतौर बेस्ट एक्टर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 और दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 मिला। इसके अलावा ‘भूल भुलैया 3’ बेस्ट एक्टर के लिए IIFA अवॉर्ड्स 2025 और GQ Men of the Year Awards 2024 में लीडिंग मैन का सम्मान मिला। इन उपलब्धियों के अलावा जो सबसे ख़ास और ऐतिहासिक उपलब्धि उन्होंने पाई वो है ‘भूल भुलैया 3’ के साथ 400 करोड़ क्लब में एंट्री करनेवाले सबसे कम उम्र के एक्टर की। इसके अलावा 10 साल बाद अपनी इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर उन्होंने अपने परिवार और फैंस का दिल जीत लिया।
आज, अपने जन्मदिन के मौके पर, कार्तिक आर्यन अपने करियर के सबसे मजबूत और खूबसूरत दौर में खड़े हैं। वह अब सिर्फ एक बाहर से आया हुआ प्रॉमिसिंग टैलेंट नहीं, बल्कि एक बैंकएबल, थिएटर-पुलिंग, फैन-मेड सुपरस्टार बन चुके हैं, जिसकी कहानी लाखों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देती है।
Birthday special kartik aaryan journey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














