संभाजीनगर में सीआईआई का 'बायर-सेलर' सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर

CII Buyer Seller Meet: छत्रपति संभाजीनगर में सीआईआई मराठवाड़ा जोनल काउंसिल द्वारा डिफेन्स व ऑटोमोटिव क्षेत्र के लिए 'बायर-सेलर' सम्मेलन आयोजित किया गया, जिससे घरेलू उत्पादन और एमएसएमई को मजबूती मिलेगी
CII Marathwada organized a 'Buyer-Seller' meet in Chhatrapati Sambhajinagar for defense and automotive sectors to boost MSMEs and local manufacturing supply chains.
'बायर-सेलर' सम्मेलन (सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar CII Buyer Seller Meet: छत्रपति संभाजीनगर शहर में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) मराठवाड़ा जोनल काउंसिल की ओर से डिफेन्स व ऑटोमोटिव्ह क्षेत्र के लिए 'बायर-सेलर' सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी ओईएम कंपनियों, खरीद विभाग प्रमुखों व सप्लायर उद्योगों ने भाग लेकर उत्पादन क्षेत्र में सहयोग व आपूर्ति श्रंखला सशक्तिकरण पर चर्चा की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के अनुरूप एमएसएमई व आपूर्ति उद्योगों के लिए नए व्यावसायिक अवसर तैयार करना तथा रक्षा, ऑटोमोटिव्ह व एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की घरेलू उत्पादन व्यवस्था को मजबूत बनाना था।

उद्घाटन सत्र में चेयरमैन नरेंद्र कुलकर्णी, वाइस चेयरमैन श्रीकांत मुंदडा, सह-संयोजक सुनील किर्दक, ग्रुप परचेज अध्यक्ष संजय संघाई प्रमुख रूप से मौजूद थे। अतिथियों ने तेजी से विकसित हो रहे भारतीय उत्पादन क्षेत्र में आपूर्ति उद्योगों के लिए उपलब्ध अवसरों पर प्रकाश डाला।

घरेलू उत्पादन व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

उन्होंने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों को वैश्विक आपूर्ति श्रंखला से जोड़ने के लिए गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता, नवाचार व मजबूत उद्योग साझेदारी की आवश्यकता बताई। वाहन फैक्ट्री जबलपुर (एवीएनएल), एंड्यूरेंस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, एंड्रेस हॉजर, ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड, एल एंड टी प्रिसिजन इंजीनियरिंग सिस्टम तथा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड जैसी प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया।

पहले सत्र में डिफेन्स, ऑटोमोटिव्ह व एडवांस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र की कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया, विक्रेता पात्रता, आगामी सोर्सिंग योजनाओं व लोकलाइजेशन के अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। दूसरे सत्र में नाशिक, पुणे व संभाजीनगर के उद्योगों के बीच बैठकें आयोजित की गईं।

 कारोबारी को मिलेगा बढ़ावा

छत्रपति संभाजीनगर शहर  में उद्योगों को अपनी उत्पाद क्षमता व सेवाएं प्रस्तुत करने के साथ नए कारोबारी सहयोग तलाशने का अवसर मिला। कार्यक्रम को उद्योग जगत से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली व क्षेत्रीय उत्पादन क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए पसाबित हुआ। काउंसिल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग के लिए भाग लेने वाली खरीदार कंपनियों, उद्योग प्रतिनिधियों व सभी हितधारकों का आभार माना।

Navbharat Live
navbharatlive.com