बेंगलुरु का नामी बॉक्सिंग कोच गिरफ्तार, 4 साल तक नाबालिग खिलाड़ी का किया उत्पीड़न, पुलिस ने की कार्रवाई

Bengaluru Lions Boxing Club Coach Case: बेंगलुरु के लायंस बॉक्सिंग क्लब का कोच रामचंद्र गिरफ्तार। 4 साल तक नाबालिग बॉक्सर का किया यौन शोषण, विरोध करने पर देता था जान से मारने की धमकी।
Renowned Bengaluru Boxing Coach Arrested: Accused of Abusing Minor Athlete for Four Years; Police Take Action
बेंगलूरू लॉयंस बॉक्सिंग कोच केस (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड)
Published on
Updated on

Bengaluru Boxing Coach Ramachandra Arrested: कर्नाटक के बेंगलुरु में 17 साल की महिला बॉक्सर का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न मामले में 50 वर्षीय बॉक्सिंग कोच को गिरफ्तार कर लिया गया है। बॉक्सिंग कोच के खिलाफ इस मामले में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नाबालिग महिला बॉक्सर की मां के लिखित शिकायत के बाद शुक्रवार को संपंगीरामनगर पुलिस स्टेशन में बॉक्सिंग कोच के खिलाफ FIR दर्ज हुई।

बेंगलुरु स्थित लायंस बॉक्सिंग क्लब से जुड़े कोच को यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रामचंद्र (50) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले के बारे में पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

10 साल से ले रही ट्रेनिंग

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की (17) पिछले 10 साल से बॉक्सिंग क्लब में ट्रेनिंग ले रही थी, जहां कोच उसे लगातार परेशान करता था और हैरानी की बात है कि यह सिलसिला एक या दो नहीं, बल्कि चार साल तक चलता रहा। आरोपी कभी उसका रास्ता रोक लेता था। कभी उसे जबरन कमरे में बुला लेता था और उसके साथ लगातार गलत हरकत करने की कोशिश करता था। लड़की जब कोच के इस व्यवहार का विरोध करती थी कि उसे जान से मारने की मारने की धमकी देता था।

जान से मारने की दी धमकी

बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि बॉक्सिंग कोच ने पीड़िता को धमकी भरे लहजे में कहा था कि इस बारे में यदि उसने अपने माता पिता को बताने की कोशिश की, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसलिए उसकी भलाई इसी में है कि वो इन घटनाओं के बारे में किसी कोई बात न करे।

बतौर पीड़िता, पिछले कुछ दिनों से ऐसी घटनाएं काफी बढ़ गई थीं। ऐसी स्थिति में जब उसे लगा कि अब पानी सिर के ऊपर पहुंच चुका है, तो उसने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद उसकी मां ने पुलिस में इस पूरे मामले के बारे में शिकायत दर्ज कराई।

प्रतियोगिता में की गलत हरकत

पुलिस को जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि 17 मई को वो तमिलनाडु के चेन्नई में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए गई थी। उस दौरान आरोपी कोच ने उसे कमरे में बुलाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो कोच भड़क गया और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com