रोमांटिक हुए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, तू मेरी मैं तेरा का फर्स्ट लुक जारी

भूल भुलैया 3 के बाद कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, उनकी नई फिल्म तू मेरी मैं तेरा का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। इसे देखकर यूजर्स तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।
रोमांटिक हुए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, तू मेरी मैं तेरा का फर्स्ट लुक जारी
रोमांटिक हुए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, तू मेरी मैं तेरा का फर्स्ट लुक जारी
Published on: 
Updated on: 

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' फिल्म का टीजर पहले ही जारी किया जा चुका है। अब फिल्म मेकर्स की तरफ से फर्स्ट लुक जारी किया गया। करण जौहर ने इसकी रिलीज डेट भी फाइनल कर दी है। फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ये फिल्म 13 फरवरी 2026 को यानी अगले साल वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं, तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे पासपोर्ट हाथ में लिए किस करने जा रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं वह इस फर्स्ट लुक पर कैसे प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि नेपो किड को आखिरकार आउटसाइडर का सहारा लेना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा एक और फ्लॉप फिल्म आने को तैयार है। फिल्म के बारे में पहले ही जानकारी मिल चुकी है कि यह एक रोम-कोम फिल्म होगी। फिल्म की कहानी क्या होगी और दोनों की केमिस्ट्री कैसी होगी यह देखना वाकई दिलचस्प होगा। कार्तिक आर्यन इससे पहले भी अनन्या पांडे के साथ काम कर चुके हैं पति पत्नी और वो फिल्म में दोनों एक साथ नजर आए थे फिल्म फल्पो साबित हुई थी।

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन की जोड़ी इस बार बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है, यह आने वाले वक्त में पता चलेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स भी है जो दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को अच्छा बता रहे हैं और यह अंदाजा लगा रहे हैं कि उनकी यह फिल्म पिछली वाली से बेहतर फिल्म साबित होगी, क्योंकि दोनों की केमिस्ट्री अभी से उनको पसंद आ रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com