जन्म लेते ही मिली VIP ट्रीटमेंट, इंदिरा गांधी खुद पहुंचीं थीं देखने, मां-पापा की शादी की डेट भी की थी फाइनल

Ameesha Patel Life Story: अमीषा पटेल का परिवार कभी इंदिरा गांधी के बेहद करीब रहा। जन्म के समय खुद पूर्व प्रधानमंत्री उन्हें देखने पहुंचीं। ‘कहो ना प्यार है’ से मिली शोहरत ने उनकी जिंदगी बदल दी।
Indira Gandhi Visit Ameesha Patel Birth
अमिषा पटेल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indira Gandhi Visit Ameesha Patel Birth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमिषा पटेल सिर्फ अपनी फिल्मों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने प्रभावशाली पारिवारिक बैकग्राउंड के कारण भी हमेशा चर्चा में रही हैं। उनका परिवार देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेहद करीब माना जाता था। अमीषा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 9 जून 1975 को जब उनका जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ, तो उन्हें देखने आने वाली पहली खास शख्सियत इंदिरा गांधी थीं। यह बात उनके परिवार और गांधी परिवार के गहरे संबंधों को दर्शाती है।

रातोंरात ऐसे मशहूर हुईं एक्ट्रेस

अमीषा मशहूर वकील और राजनेता बैरिस्टर रजनी पटेल की पोती हैं, जो मुंबई कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते थे। एक पॉडकास्ट बातचीत में अमीषा ने बताया था कि उनके माता-पिता की शादी की तारीख भी इंदिरा गांधी ने ही तय की थी। दरअसल, उनके दादा ने उनसे सीधे पूछा था कि वे किस दिन उपलब्ध हैं। जवाब मिला 4 जुलाई। उसी तारीख को साउथ मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल में शादी संपन्न हुई। यह किस्सा आज भी उनके परिवार की खास यादों में शामिल है। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2000 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म कहो ना... प्यार है ने अमीषा पटेल को रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म में उनके साथ ऋतिक रोशन नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद अमीषा ने ‘गदर: एक प्रेम कथा’, हमराज और रेस 2 जैसी सफल फिल्मों में काम किया। हाल के वर्षों में वह गदर 2 में दिखाई दीं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए उनकी लोकप्रियता को फिर से मजबूत किया।

 अमीषा ने जीवन में देखें कई उतार-चढ़ाव

अपने निजी जीवन में अमीषा पटेल ने कई उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने स्वीकार किया कि करियर को प्राथमिकता देने के कारण उन्हें निजी रिश्तों में समझौते करने पड़े। एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमिली से जुड़े व्यक्ति के साथ उनका रिश्ता रहा, लेकिन साथी को उनका अभिनय करियर पसंद नहीं था। अंततः अमीषा ने अपने सपनों और पेशे को चुना।

साल 2004 में वह पारिवारिक विवादों के कारण भी सुर्खियों में आईं। उन्होंने अपने पिता पर आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई की। अमीषा ने साफ कहा था कि उनकी कमाई पर उनका पूरा अधिकार है। हालांकि बाद में यह मामला आपसी सहमति से सुलझ गया। शोहरत, संघर्ष और विवादों के बीच अमीषा पटेल ने हमेशा अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद उठाई और मजबूती से आगे बढ़ती रहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com