-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Karishma Tanna Opens Up On Career Break And Lack Of Good Offers
दो साल से घर में बैठी हैं करिश्मा तन्ना, नहीं मिल रहे अच्छे ऑफर्स, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
- Written By: स्नेहा मौर्या
करिश्मा तन्ना अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन एक्ट्रेस लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें अच्छे ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं और दो साल से घर पर बैठी हैं।

करिश्मा तन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बना चुकीं करिश्मा तन्ना एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, लंबे समय से बड़े पर्दे और प्रमुख प्रोजेक्ट्स से दूर रहने वाली एक्ट्रेस ने अब अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिल की बात कही है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें अच्छे ऑफर्स नहीं मिल रहे हैं और वे इस साइलेंस की कीमत चुका रही हैं। मीडिया से बातचीत में करिश्मा तन्ना ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की।
करिश्मा तन्ना करियर ब्रेक पर कही ये बात
उन्होंने कहा, “मेरे पास इसका कोई ठोस जवाब नहीं है कि मुझे काम क्यों नहीं मिल रहा। ‘स्कूप’ मेरे करियर का एक चैलेंजिंग प्रोजेक्ट था, लेकिन उसके बाद मैं चूजी नहीं हो गई हूं। अगर कोई सही स्क्रिप्ट मिले, तो एक अच्छा डायरेक्टर उसे और भी बेहतर बना सकता है। मैं बस उस तरह के कंटेंट का इंतजार कर रही हूं।”
सम्बंधित ख़बरें
टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू
स्कूल जाने की उम्र में बने करोड़ों के चाइल्ड स्टार, आदित्य नारायण ने बताया भरना पड़ता था इनकम टैक्स
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
करिश्मा ने आगे कहा, “मैं वापस सेट पर जाना चाहती हूं, लेकिन ‘स्कूप’ जैसा प्रोजेक्ट करने के बाद आपको उसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है। शायद लोग सोचते हैं कि अब मैं सिर्फ उसी स्तर के प्रोजेक्ट्स करूंगी, जबकि मैं हर तरह के चैलेंजिंग रोल्स के लिए तैयार हूं।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह दौर उनके लिए भावनात्मक रूप से काफी उलझन भरा और निराशाजनक है।
ये भी पढ़ें- ‘मुझे वैश्या जैसा महसूस…’, Miss England ने Miss World 2025 के बीच में छोड़ा शो, लगाए गंभीर आरोप
आखिरी बार इस सीरीज में दिखी थीं एक्ट्रेस
आपको बता दें, करिश्मा तन्ना की चर्चित वेब सीरीज ‘स्कूप’ की, तो यह साल 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और दर्शकों से काफी सराहना मिली थी। इस सीरीज में करिश्मा ने एक क्राइम जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई थी, जिसमें उनका बेबाक और दमदार अंदाज देखने को मिला था। लेकिन इसके बाद वह किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो करिश्मा ने साल 2022 में वरुण बंगेरा से शादी की थी। यह शादी एक निजी समारोह में करीबी दोस्तों और परिवार के बीच हुई थी। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि करिश्मा जल्द ही स्क्रीन पर वापसी करेंगी और एक बार फिर अपने अभिनय से सभी का दिल जीतेंगी।
Karishma tanna opens up on career break and lack of good offers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vastu Tips: घर के मेन गेट पर लगाएं ये 4 पौधे, रातोंरात बदल सकती है पूरे परिवार की किस्मत
Aug 06, 2026 | 09:17 AMलाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
Aug 06, 2026 | 09:11 AMविदेशों में छिपे भगोड़ों पर शिकंजा, 5 साल में 274 अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त
Aug 06, 2026 | 09:10 AMइंदौर में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, टेलीग्राम से चल रहा था बेटिंग नेटवर्क, एक आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 09:09 AMJPSC धांधली में CID का बड़ा एक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 5 गिरफ्तार, जरूरत पड़ी तो अमित शाह से करेंगे बात
Aug 06, 2026 | 09:04 AMछत्रपति संभाजीनगर से CJP का आरोप; आंदोलन दबाने की हो रही कोशिश, सौरव दास के परिवार को डराया गया
Aug 06, 2026 | 09:02 AMनवभारत विशेष: तृषा पर कथित टिप्पणी से घिरे उदयनिधि, महिला आयोग तक पहुंचा मामला
Aug 06, 2026 | 09:00 AMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














