करीना कपूर ने ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे’ पर पीरियड्स से जुड़े सामाजिक टैबू पर खुलकर बात की। करीना ने इसे कोई समस्या नहीं, बल्कि जागरूकता की कमी का नतीजा बताया। करीना ने गुजरात के स्कूलों में शुरू हुई एक पहल की सराहना की।
करीना कपूर ने की पीरियड्स पर खुलकर बात
Follow Us
Follow Us :
विस्तार
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने बेबाक बयानों और सामाजिक मुद्दों पर मुखर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने ‘मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे’ के मौके पर पीरियड्स को लेकर खुलकर बात की और समाज में इससे जुड़ी जागरूकता की कमी को मुख्य कारण बताया। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि कैसे मासिक धर्म को लेकर समाज में आज भी टैबू बना हुआ है।
करीना कपूर ने कहा कि पीरियड्स कोई परेशानी नहीं है, बल्कि ये जागरूकता की कमी का परिणाम है। साथ ही उन्होंने गुजरात के स्कूलों में शुरू की गई एक अनोखी पहल की भी सराहना की जिसमें लड़कियों और लड़कों को पीरियड्स के बारे में खुलकर समझाने और सिखाने की कोशिश की जा रही है। गुजरात के स्कूलों में अब मासिक धर्म कॉर्नर बनाए गए हैं, जो एक सुरक्षित और स्वागतयोग्य पहल है।
करीना कपूर ने आगे कहा कि यहां बच्चे कार्ड गेम्स, रोल-प्ले एप्रन, इंटरैक्टिव मॉडल्स, और किताबों के ज़रिए पीरियड्स से जुड़ी जानकारी पा रहे हैं। ये पुरानी मान्यताओं को तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। ये पहल UNICEF इंडिया और सरकार के सहयोग से चलाई जा रही है, जिसने अब तक 1.03 लाख लड़कियों और 88 हजार लड़कों तक अपनी पहुंच बना ली है। इससे न सिर्फ लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ रहा है, बल्कि उन्हें स्कूल छोड़ने से भी रोका जा रहा है। करीना का मानना है कि खुली बातचीत ही इस विषय को सामान्य बनाएगी और लड़कियों को उनके सपने पूरे करने का हक देगी।
करीना कपूर से पहले एक्ट्रेस संदीपा धर ने भी पीरियड्स को लेकर अपने विचार साझा किए थे और कहा था कि हर छोटा कदम मायने रखता है। इस विषय पर हमें खुलकर बात करनी चाहिए। वर्क फ्रंट पर, करीना को हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में देखा गया था, जिसमें वह अवनी कामत सिंघम के रोल में नजर आईं। इससे पहले वह क्रू, जाने जा, द बकिंघम मर्डर्स, लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुकी हैं।
Kareena kapoor spoke openly on periods menstruation is not a problem