Border 2 vs Mardaani 3: बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का जलवा बरकरार, ‘मर्दानी 3’ की कमाई हुई धराशायी

Border 2 And Mardaani 3 Collection: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है, जबकि रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ की कमाई तेजी से गिरती नजर आ रही है।
Box Office Collection Of Border 2 And Mardaani 3
बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 की कमाई (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Border 2 VS Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का जलवा साफ नजर आ रहा है। रिलीज़ के दो हफ्ते बाद भी फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है, जबकि रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ सनी देओल की फिल्म के सामने टिकती हुई नहीं दिख रही। दोनों फिल्मों की कमाई में अब गिरावट जरूर आई है, लेकिन आंकड़े साफ बताते हैं कि मुकाबले में ‘बॉर्डर 2’ कहीं आगे निकल चुकी है।

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे और तीसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर क्रमशः 36.5 करोड़ और 54.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। पहले हफ्ते में फिल्म ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और दूसरे हफ्ते में वीकडेज के बावजूद टिके रहना बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बॉर्डर 2 का कलेक्शन

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 दिनों में ‘बॉर्डर 2’ करीब 294.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। हालांकि दूसरे हफ्ते में बॉर्डर 2 की कमाई घटकर लगभग 70 करोड़ रुपये तक सिमट गई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है।

मर्दानी 3 की कमाई

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ से दर्शकों और ट्रेड को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की, जबकि दूसरे और तीसरे दिन कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ। हालांकि इसके बाद फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती चली गई। 7 दिनों में ‘मर्दानी 3’ महज 26.3 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है, जो उम्मीदों से काफी कम माना जा रहा है।

नए फिल्म के रिलीज हो पड़ेगा फर्क

बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ की देशभक्ति वाली थीम, सनी देओल की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और मल्टीस्टार कास्ट ने फिल्म को बड़ा फायदा पहुंचाया है। वहीं ‘मर्दानी 3’ को सीमित ऑडियंस तक ही सराहना मिल पाई। आज शुक्रवार को ‘वध 2’ और ‘हॉन्टेड 3D’ की रिलीज के बाद दोनों फिल्मों की कमाई पर और असर पड़ सकता है। वीकेंड में थोड़ी बढ़ोतरी संभव है, लेकिन आने वाले दिनों में शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ की रिलीज़ से बॉक्स ऑफिस की तस्वीर और बदल सकती है। फिलहाल, मुकाबले में ‘बॉर्डर 2’ साफ तौर पर विजेता बनकर उभरी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com