सोने-चांदी में गिरावट जारी, बाजार खुलते ही 15000 सस्ती हुई सिल्वर, जानें कितना गिरा गोल्ड?

Gold-Silver Price Today: शुक्रवार 6 फरवरी को MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर 1,48,889 रुपये पर खुला; RBI की रेपो रेट घोषणा आज।
Gold-silver price fall
सोने-चांदी की कीमत में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Gold-Silver Rate 6 Feb: शुक्रवार, 6 फरवरी को घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च, 2026 के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर की शुरुआत 1,48,889 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर हुई थी। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी अंतिम दिन सोना 1,50,316 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।

आज RBI का रेपो रेट फैसला

आज RBI की मॉनिटरी पॉलिसी बैठक का फैसला घोषित किया जाएगा। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा रेपो रेट और GDP अनुमान की घोषणा करेंगे। RBI की 6 सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक 4 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी और 6 फरवरी 2026 को समाप्त हो रही है। आज सुबह RBI अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान करेगा, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण फैसला रेपो रेट को लेकर लिया जाएगा।

सोने की कीमत में गिरावट

6 फरवरी की सुबह 9:45 बजे MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाला सोना 1,48,836 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद स्तर से लगभग 1,450 रुपये की गिरावट है। शुरुआती कारोबार में MCX गोल्ड 1,49,531 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा था।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

MCX पर 5 मार्च 2026 के एक्सपायरी वाले सिल्वर का भाव 2,35,505 रुपये (प्रति किलो) रहा, जो पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 8,310 रुपये कम है। शुरुआती कारोबार में सिल्वर 2,37,500 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंचा था।

मौजूदा रिटेल रेट्स

  • दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम चांदी 2,750 रुपये में बिक रही है। 
  • 100 ग्राम चांदी खरीदने पर ग्राहकों को 27,500 रुपये खर्च करने होंगे। 
  • चेन्नई में 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,800 रुपये है। 

जानिए अपने शहर में आज सोना-चांदी का रेट

आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोना और चांदी की कीमत

शहर 24 कैरेट (₹/10g) 22 कैरेट (₹/10g) 18 कैरेट (₹/10g)
दिल्ली 1,54,560 1,41,690 1,15,960
मुंबई 1,52,350 1,39,650 1,14,260
चेन्नई 1,54,040 1,41,200 1,21,000
कोलकाता 1,52,350 1,39,650 1,14,260
अहमदाबाद 1,52,400 1,39,700 1,14,310
लखनऊ 1,52,500 1,39,800 1,14,410
पटना 1,52,400 1,39,700 1,14,310
Navbharat Live
navbharatlive.com