

Kids Healthy Breakfast Ideas: अक्सर सुबह के समय माताओं को चिंता रहती है कि बच्चों को क्या खिलाएं जो हेल्दी भी हो और वे शौक से खा भी लें। बच्चों के खाने के नखरे और वक्त की कमी को देखते हुए हम आज आपको ऐसे नाश्ते बताए गए हैं जो न सिर्फ 5 मिनट में बनते हैं बल्कि बच्चों की सेहत के लिए भी सुपरफूड हैं।
सुबह-सुबह स्कूल जाने की तैयारी और साथ में बच्चों के लिए पौष्टिक नाश्ता तैयार करना हर घर की कहानी है। अगर आप भी हर रोज इस उलझन में रहते हैं तो ये क्विक रेसिपीज आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती हैं।
अगर आपने रात में चावल और उड़द दाल भिगो रखी है, तो सुबह बस अदरक, मिर्च और लहसुन के साथ इसे पीस लें। इस बैटर में थोड़ा नमक मिलाएं और तवे पर फैलाकर कुरकुरा डोसा तैयार करें। मूंगफली की चटनी के साथ यह बच्चों का पसंदीदा नाश्ता बन जाता है।
सूप न केवल हेल्दी है बल्कि झटपट बनता भी है। कटे हुए टमाटर उबालकर उन्हें मैश करें या पीस लें। इसमें नमक, काली मिर्च और बारीक कटी सब्जियां (पत्ता गोभी, शिमला मिर्च) डालें। 5-7 मिनट पकाएं और स्वादिष्ट सूप तैयार है।
चीज बच्चों का ऑल-टाइम फेवरेट है। गेहूं की रोटी पर कद्दूकस किया चीज, थोड़ा केचप और कटी सब्जियां फैलाएं। इसे आधा मोड़कर तवे पर दोनों तरफ से अच्छे से सेक लें। यह झटपट बनने वाला टिफिन ऑप्शन है।
ब्रेड स्लाइस पर कॉर्न, शिमला मिर्च और प्याज रखें। ऊपर से नमक, चीज और मेयोनीज डालकर सैंडविच मेकर या तवे पर 2-3 मिनट सेकें। स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए यह सबसे आसान और स्वादिष्ट विकल्प है।
अगर नाश्ते में कुछ लिक्विड देना है तो बनाना शेक बेस्ट है। पके केले को दूध के साथ मिक्सर में ब्लेंड करें। यह एनर्जी से भरपूर है और इसे पीने के बाद बच्चों का पेट काफी देर तक भरा रहता है।
ये सभी विकल्प न केवल समय बचाते हैं बल्कि बच्चों को वह पोषण भी देते हैं जिसकी उन्हें स्कूल में जरूरत होती है। साथ ही सुबह के समय अगर आपको देरी होती है तो इन चीजों को जल्दी बनाकर फ्री हो सकते हैं।