-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kangana Ranaut Film Energency Beat Azad And Game Changer In Box Office Collection
Emergency Box Office Collection: ‘क्वीन’ की बादशाहत कायम, धीमी शुरुआत में भी ‘आजाद’ और ‘गेम चेंजर’ को दी मात
- Written By: अदिति भंडारी
बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत स्टारर फिल्म इमरजेंसी इतने विवादों के बाद आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने अपने पांचवे दिन भारी गिरावट का सामना किया।

'क्वीन' की बादशाहत कायम, धीमी शुरुआत में भी 'आजाद' और 'गेम चेंजर' को दी मात (सौ. सोशल मीडिया)
मुंबई: कंगना रनौत की सोलो डायरेक्टेड फिल्म इमरजेंसी ने 17 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। भारतीय इतिहास के सबसे संवेदनशील दौरों में से एक है 1957 के आपातकाल के दौर। उस समय के दौरान घटी घटनाओं को बयां करती यह फिल्म शुरू से ही चर्चा में रही। पहले इसे 2023 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी, लेकिन कई देरी के बाद, फिल्म आखिरकार 2025 की शुरुआत में दर्शकों के सामने आई।
फिल्म ने अपने रिलीज के पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये के साथ अच्छी शुरुआत की और अगले दिनों में भी वृद्धि देखी गई। हालांकि फिल्म ने अपने पहले सोमवार से कारोबार में गिरावट देखी गई। इसने पहले सोमवार को 1.05 करोड़ रुपये जमा किए गए है। फिल्म के कलेक्शन की स्पीड अभी भी धीमा है क्योंकि फिल्म ने मंगलवार को लगभग 1.07 करोड़ रुपये ही कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, यह ध्यान देने योग्य है कि ‘इमरजेंसी’ के लिए औसत से कम शुरुआत की भविष्यवाणी करने वाली मिश्रित रिपोर्टों के विपरीत, ओपनिंग और वीकेंड कलेक्शन शानदार रहा है। फिल्म ने पहले दिन 2.5 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ, दूसरे दिन 44 प्रतिशत की उछाल के साथ 3.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया, उसके बाद तीसरे दिन 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका मतलब है कि फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, सप्ताह के दिनों में कारोबार में गिरावट देखी गई।
सम्बंधित ख़बरें
जिस फिल्म से मिली इंडस्ट्री में पहचान, उसी ने कर दिया बर्बाद, जानें कंगना रनौत की संघर्ष की अनसुनी कहानी
‘धुरंधर’ देख कंगना रनौत हुईं इंप्रेस, बोलीं- यह फिल्म नहीं मास्टरपीस है, आदित्य धर की जमकर की तारीफ
‘किसान आंदोलन में रेप-मर्डर हुए’, कंगना रनोट के इस बयान पर बड़ा एक्शन; राजद्रोह का मुकदमा
मंडी पहुंचीं सांसद कंगना रनौत, लोगों से स्वदेशी चीजों के इस्तेमाल का किया आह्वान
इसने चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म में 75 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई और कलेक्शन केवल 1.05 करोड़ रुपये रहा, पांचवें दिन यानी मंगलवार को मोटे आंकड़ों के अनुसार कलेक्शन 1.07 करोड़ रुपये रहा। इस तरह सिनेमाघरों में 6 दिनों के प्रदर्शन के बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 12.47 करोड़ रुपये हो गया।
कथित तौर पर, पंजाब में प्रतिबंध के कारण फिल्म को कारोबार का बड़ा हिस्सा खोना पड़ रहा है। हालांकि, ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर यह गिरावट केवल कंगना रनौत की राजनीतिक ड्रामा के लिए नहीं थी। अन्य फिल्मों के कलेक्शन में भी बड़ी गिरावट देखी गई। इमरजेंसी के दिन ही रिलीज़ हुई आज़ाद ने लगभग 0.55 करोड़ रुपये कमाए, जबकि राम चरण की गेम चेंजर भी 1 करोड़ रुपये के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘इमरजेंसी’ 1975 के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में बात करती है जिसने देश को हिलाकर रख दिया था, इस फिल्म में कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है, अनुपम खेर ने जयप्रकाश नारायण की भूमिका निभाई है, श्रेयस तलपड़े ने अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका निभाई है, मिलिंद सोमन ने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है। इन सितारों के अलावा, अधीर भट ने फिरोज गांधी और विशाक नायर ने संजय गांधी की भूमिका निभाई है।
Kangana ranaut film energency beat azad and game changer in box office collection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














