-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kangana Ranaut Calls Oscar Awards Anti India As They Select On That Film Shows Bad Light
एंटी इंडिया है ऑस्कर एवार्ड्स, कंगना रनौत बोली- वहां सिर्फ देश की गंदगी दिखाने वाली फिल्में चुनी जाती हैं
- Written By: अनिल सिंह
कंगना रनौत ने ऑस्कर अवार्ड को एंटी इंडिया बताया है। ताजा इंटरव्यू में कंगना रनौत ने कहा कि वहां सिर्फ वही फिल्में दिखाई जाती हैं, जो भारत की गंदगी दिखाती है।

मुंबई: एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत ने ऑस्कर अवार्ड को लेकर हैरान करने वाली बात कही है। उन्होंने बताया है कि दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड समारोह भारत विरोधी है। कंगना के मुताबिक ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत की वही फिल्में चुनी जाती है जो हिंदुस्तान की गंदगी को दिखाने का काम करती है। कंगना के इस राय पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। आपको बता दें कि कंगना रनौत इस समय अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। 17 जनवरी को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
कंगना रनौत इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी के रिलीज की तैयारी में लगी हुई हैं। वह फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। इसी दौरान उन्होंने टाइम्स नाउ को इंटरव्यू दिया और इस इंटरव्यू में जब उनसे ऑस्कर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऑस्कर अवार्ड समारोह भारत विरोधी है, क्योंकि वहां पर आमतौर पर वही फिल्में चुनी जाती हैं जो भारत की गंदगी को दिखाने का काम करती हैं।
ये भी पढ़ें- पुलिस हिरासत में Boby Chemmanur, मलयालम एक्ट्रेस Honey Rose ने लगाया था हैरेसमेंट का आरोप
सम्बंधित ख़बरें
गटर जनरेशन के बाद अब पाकिस्तानी दूल्हे पर घिरीं कंगना रनौत, वीडियो सामने आते ही मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर फिर से एक बार फूटा कंगना का गुस्सा, बोली- मैं भी बनना चाहती हूं संघी
Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
उन्होंने कहा, भारत के लिए जो एजेंडा वह आगे बढ़ाते हैं वह बहुत ही अलग होता है, जो फिल्म ऑस्कर द्वारा चुनी जाती है वह एंटी इंडिया होती है। कंगना ने आगे कहा कि अभी भी जो फिल्म तारीफ बटोर रही है मैं उसको लेकर बहुत उत्साहित हूं। लेकिन मैंने डायरेक्ट को यह कहते हुए सुना कि भारत में धार्मिक सहिष्णुता के कारण आपको अपनी पसंद से प्यार करने की आजादी नहीं है। मैंने फिल्म देखी भी नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि ऑस्कर के लिए ऐसी फिल्म होनी चाहिए जो देश को खराब दिखाए, जैसे स्लमडॉग मिलीनेयर ऐसी ही फिल्म थी जिसमें भारत की गंदगी को दिखाया गया था।
कंगना की फिल्म इमरजेंसी की अगर बात करें तो यह फिल्म इंदिरा गांधी के समय जारी किए गए आपातकाल पर आधारित है। इसमें कंगना रनौत ने इमरजेंसी के उस दौर को दिखाने की कोशिश की है जब प्रेस की आजादी पर अंकुश लग गया था। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वालों को जेल में भरा जा रहा था। भारत के लिए आपातकाल इतिहास में शुमार काले पन्नों में से एक है और इस पर आधारित यह फिल्म है। फिल्म को लेकर विवाद भी हुआ अब देखना ही होगा की फिल्म का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहता है।
Kangana ranaut calls oscar awards anti india as they select on that film shows bad light
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के गड्ढों पर CM फडणवीस का एक्शन, मुंबई में होगी हाईलेवल बैठक, मेयर आडके ने शनिवार को बुलाई विशेष महासभा
Aug 05, 2026 | 01:37 PMदतिया उपचुनाव के बाद सियासत गरम, नरोत्तम मिश्रा बोले- आशुतोष तिवारी मेरे अनुज, रिश्तों में कभी नहीं आई दरार
Aug 05, 2026 | 01:34 PMछात्र प्रदर्शनों और हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को हिदायत, कहा- युवाओं की बात सुनना जरूरी
Aug 05, 2026 | 01:29 PMमहिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान का बड़ा दावा: महिलाओं का योगी सरकार पर भरोसा कायम, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Aug 05, 2026 | 01:29 PME20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
Aug 05, 2026 | 01:26 PMगड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
Aug 05, 2026 | 01:21 PMसड़क या ताल-तलैया? उत्तर नागपुर के देवीनगर-मांजरी में नरक बनी जिंदगी; जान जोखिम में डाल सफर करने को मजबूर लोग
Aug 05, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














