पुलिस हिरासत में Boby Chemmanur, मलयालम एक्ट्रेस Honey Rose ने लगाया था हैरेसमेंट का आरोप

मलयालम अभिनेत्री हनी रोज ने बीते दिनों एक बिजनेसमैन पर पीछा करने और आपत्तिजनक कॉमेंट करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उस मामले में केरल के बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूरको हिरासत में लिया है।
Boby Chemmanur detained in Harassment cases from Honey Rose
बॉबी चेम्मनूर को पुलिस ने किया डिटेन, हनी रोज ने लगाया था हैरेसमेंट का आरोप 
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: मलयालम फिल्म अभिनेत्री हनी रोज ने एक बिजनेसमैन के खिलाफ पीछा करने और आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ परेशान करने के लिए शिकायत की थी। अब उसे मामले में केरल के बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन पर आरोप लगाया था कि वह इवेंट्स में उनका पीछा करता है और उन पर आपत्तिजनक कमेंट किया करता है। हनी रोज ने यह शिकायत अपने सोशल मीडिया हैंडल पर की थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने रविवार को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बिजनेसमैन की हरकतों की शिकायत की थी और उन्होंने बताया था कि बिजनेसमैन ने उन्हें आमंत्रण भेजा था लेकिन उसे जब हनी रोज ने स्वीकार नहीं किया तो वह अभिनेत्री का पीछा करने लगा, अभिनेत्री जहां जाती वह भी वहां पहुंच जाता और आपत्तिजनक टिप्पणी किया करता था।हनी रोज ने बिजनेसमैन को चेतावनी दी थी कि अगर मामला ज्यादा बड़ा तो इसके लिए कानून का भी सहारा लेंगी। उन्होंने यह कहा था कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर काफी अपमानजनक कमेंट्स किए गए ऐसे में हनी रोज को पुलिस में शिकायत दर्ज करनी पड़ी। आपत्तिजनक कमेंट्स को लेकर एक्ट्रेस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इस सिलसिले में 6 जनवरी को पुलिस ने कुछ गिरफ्तारी भी की थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इन सब के बीच बिजनेसमैन बॉबी चेम्मनूर को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि बॉबी, 'चेम्मनूर' इंटरनेशनल ग्रुप के अध्यक्ष हैं और उन्होंने एक्ट्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि वह निर्दोष हैं।