-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Junior Ntr Said On Receiving The Oscar Award For Rrr Said This Victory Was Not Possible Without The Love Of The Audience And The Film Industry
‘RRR’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिलने पर बोले जूनियर एनटीआर, कहा- दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के प्यार के बिना यह जीत संभव नहीं थी
- Written By: संदीप पांडे

Photo - Instagram
हैदराबाद : 95th अकादमी अवॉर्ड (Academy Award) का आयोजन 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजिल्स (Los Angeles) के डॉल्बी थिएटर (Dolby Theater) में हुआ। जहां फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के ‘नाटू नाटू’ गाने को बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग (Best Original Song) कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) मिला। फिल्म ने ऑस्कर अवॉर्ड हासिल कर देश का मान बढ़ाया है। वहीं इस जीत से फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली और फिल्म के एक्टर जूनियर एनटीआर और राम चरण भी काफी खुश हैं।
एक्टर जूनियर एनटीआर मंगलवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे थे। ANI के ट्वीट के मुताबिक जूनियर एनटीआर ने अपनी फिल्म ‘आरआरआर’ की इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुझे ‘आरआरआर’ पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। फिल्म को इतना प्यार देने के लिए मैं हर भारतीय को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि संगीतकार एमएम कीरवानी और गीतकार चंद्रबोस को ऑस्कर प्राप्त करते हुए देखना उनके जीवन का सबसे अच्छा पल था।
सम्बंधित ख़बरें
Naatu Naatu: जूनियर एनटीआर ने ‘नाटू नाटू’ के ऑस्कर जीतने पर कही बड़ी बात, बोले- सारा दर्द गायब हो गया
लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में RRR की धूम, महेश बाबू ने की मौजूदगी से रोमांचित हुए फैंस
SS Rajamouli: ऑस्कर अवॉर्ड की टीम के इस फैसले से खुश हुए बाहुबली डायरेक्टर राजामौली, जानें वजह
RRR से पुष्पा 2 तक सभी हुई पानी कम चाय, आमिर खान की दंगल के आगे चारों खाने चित्त
एक्टर ने यह भी कहा कि यह जीत दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के प्यार के बिना संभव नहीं थी। बता दें कि ‘नाटू नाटू’ गाने का हिंदी मतलब ‘नाचो नाचो’ है। ‘नाटू नाटू’ तेलुगू वर्जन हैं। जिसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस गाने को म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी ने कंपोज किया है और इसे चंद्रबोस ने लिखा है जबकि उनके बड़े बेटे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने इस गाने को गाया है और प्रेम रक्षित ने इसे कोरियोग्राफ किया है। ‘नाटू नाटू’ गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी। फिल्म ‘आरआरआर’ में राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन भी अपने भूमिका में नजर आए थे।
Junior ntr said on receiving the oscar award for rrr said this victory was not possible without the love of the audience and the film industry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में मानव विकास कार्यक्रम बंद, हजारों छात्राओं और महिलाओं पर पड़ेगा असर
Jul 12, 2026 | 01:32 PMThe Odyssey India Premiere: प्रीमियर से कटिंग चाय तक, तस्वीरों में देखें हॉलीवुड स्टार्स का देसी अंदाज
Jul 12, 2026 | 01:27 PMGiridih Roof Collapse: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत
Jul 12, 2026 | 01:27 PMमहाराष्ट्र में HSRP नंबर प्लेट पर सख्ती: 6,718 वाहनों पर लगा जुर्माना; ऑनलाइन स्लॉट के लिए 3 हफ्ते का वेटिंग
Jul 12, 2026 | 01:27 PMअमित शाह कहें तो एक पैर पर खड़े हो जाएंगे शिंदे… कन्हैया कुमार का हमला, बोले- शाह के पास सरेंडर है सरकार
Jul 12, 2026 | 01:24 PMनागपुर: कलमना की अगरबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 6 दमकलों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू
Jul 12, 2026 | 01:24 PMउज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM
राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM














